Advertisment

आलिया भट्ट् के अपोजिट गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगे ये नए ऐक्टर

author-image
By Sangya Singh
New Update
आलिया भट्ट् के अपोजिट गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगे ये नए ऐक्टर

शान्तनु महेश्वरी, आलिया भट्ट अपोजिट के गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगे

Advertisment

आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी लगातार सुर्खियों में छाई है। वहीं, अब फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक, संजय लीला भंसाली ने अलिया भट्ट के अपोजिट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में एक नए एक्टर को फाइनल किया है। खबर है कि एक्टर शान्तनु महेश्वरी, आलिया भट्ट के अपोजिट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगे। आपको बता दें कि कोलकाता के कुशल डांसर शान्तनु महेश्वरी को उनका पहला ब्रेक मुंबई में टीवी शो दिल दोस्ती डांस में मिला था, जिसमें उन्होंने दो साल तक लीड रोल प्ले किया था।

शान्तनु को पहली बार बड़ी स्क्रीन पर देखेंगे लोग

इसके अलावा शान्तनु महेश्वरी कई डांस और रिएलिटी शोज में नज़र आ चुके हैं और कई सीरीज का भी हिस्सा रह चुके हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, संजय लीला भंसाली ने एक रिएलिटी शो के दौरान शान्तनु महेश्वरी को देखकर ही अपनी फिल्म में उन्हें लेने का फैसला कर लिया था। उसके बाद संजय लीला भंसाली ने शान्तनु को अपने ऑफिस बुलाकर फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। इस तरह लोग शान्तनु को संजय लीला भंसाली की फिल्म में पहली बार बड़ी स्क्रीन पर देखेंगे।

आपको बता दें, कि ऐसा पहली बार नहीं है कि संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म से किसी नए चेहरे को लॉन्च कर रहे हैं। इससे पहले भी फिल्म सांवरिया में उन्होंने रणबीर कपूर और सोनम कपूर को लॉन्च किया था। उसके बाद हाल ही में आई फिल्म मलाल में भी उन्होंने मीजान जाफरी और शर्मिन सेहगल को लॉन्च किया। इसके साथ ही फिल्म ब्लैक में उन्होंने आयशा कपूर को लॉन्च किया था। अब देखना ये है कि आलिया भट्ट और शान्चनु महेश्वरी की जोड़ी को लोग पहली बार पर्दे पर कितना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें- चेतन भगत का विधु विनोद चोपड़ा पर आरोप, कहा- मुझे आत्महत्या के करीब पहुंचाया था

Advertisment
Latest Stories