25 करोड़ डोनेट करने पर अक्षय कुमार को पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने मारा ताना, अब दी ये सफाई

author-image
By Sangya Singh
New Update
25 करोड़ डोनेट करने पर अक्षय कुमार को पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने मारा ताना, अब दी ये सफाई

शत्रुघ्न सिन्हा ने पहले अक्षय कुमार पर कसा तंज, अब कर रहे तारीफ

कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश लॉकडाउन है। ऐसे में सेलेब्रिटीज हों या आम आदमी सभी का काम धंधा ठप पड़ा है। लोग अपने घरों में बंद हैं। इस लॉकडाउन का सबसे ज्यादा बुरा असर अगर किसी पर पड़ा रहा है, तो वो है मजदूर वर्ग। जो हर रोज काम करके अपने खाने और रहने का इंतजाम करते हैं। ऐसे में सरकार ने मजदूरों और गरीब लोगों की मदद के लिए लोगों से अपील की थी, कि जिससे जो भी हो सकता है वो दान करे, जिससे इनकी मदद हो सके। ऐसे में कई बॉलीवुड स्टार्स ने सरकार का बढ़ चढ़कर समर्थन किया और मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सबसे पहले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए डोनेट किए।

अक्षय कुमार ने डोनेट किए थे 25 करोड़ रुपए

लेकिन शायद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने अक्षय कुमार पर तंज कस दिया। शत्रुघ्न सिन्हा के अक्षय कुमार पर इस तरह आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर लोगों ने शत्रुघ्न सिन्हा को ट्रोल करना शुरु कर दिया। वहीं, अब अक्षय कुमार पर शत्रुघ्न सिन्हा ने जो टिप्पणी की थी, उससे साफ इनकार कर दिया है। दरअसल, हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने अक्षय कुमार का नाम लिए बिना 25 करोड़ रुपए की रकम की चर्चा करते हुए कहा था, कि डोनेशन की रकम बताने की क्या जरूरत है।

अपने बयान पर ट्रोल हुए शत्रुघ्न सिन्हा

बस फिर क्या था शत्रुघ्न सिन्हा के अक्षय कुमार पर किए गए इसी बयान पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। वहीं, अब शत्रुघ्न सिन्हा ने इस बात पर सफाई देते हुए कहा है कि वो अक्षय के बारे में ऐसी बात कभी नहीं कर सकते। हाल ही में एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, कि जब मैंने 25 करोड़ वाली चर्चा की थी, उस समय मेरे दिमाग में दूर तक अक्षय का नाम था ही नहीं। लोगों को लग रहा है कि मैं अक्षय को टारगेट कर रहा हूं, लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है।

अक्षय मेरे फैमिली फ्रेंड हैं- शत्रुघ्न

इस मामले पर बात करते हुए शत्रुघ्न ने आगे कहा, मैं अक्षय को कभी भी किसी तरह का ताना नहीं मार सकता। क्योंकि वो सोनाक्षी के को-स्टार होने के साथ ही हमारे बहुत अच्छे फैमिली फ्रैंड हैं। मैं उनके लिए ऐसी बात कभी नहीं कर सकता। मैं अक्षय का हमेशा सम्मान करता हूं, क्योंकि वो हमेशा जरूरतमंद और गरीबों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं।

ये भी पढ़ें- अजय देवगन ने कोरोना वॉरियर्स से की ब्लड डोनेट करने की अपील, तो हो गए ट्रोल

Latest Stories