/mayapuri/media/post_banners/715c462ece5f29f00ac3646c9530683a52e7345fe059b2f9c3bc3771e998d55f.jpg)
कुछ समय पहले आई अमिताभ बच्चन की फिल्म 102 नॉट आउट के डायरेक्टर उमेश शुक्ला हमेशा ही कुछ न कुछ अलग करते रहते हैं। फिल्म ओम माई गॉड और 102 नॉट ऑउट के बाद उमेश शुक्ला अब एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसे शत्रुघ्न सिन्हा प्रोड्यूस करेंगे।
इस अनटाइटल्ड फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा का बेटे लव सिन्हा और बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आ सकते हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट पर कई साल से काम चल रहा है। लेकिन अब फाइनली इस फिल्म को उमेश शुक्ला बनाएंगे।
खबरों के मुताबिक, ये फिल्म पूरी तरह से फैमिली फिल्म नहीं होगी। लेकिन, हां, इस फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा और उनके बेटे लव सिन्हा भी नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा गेस्ट अपीयरेंस में नजर आ सकती हैं।