Shekhar Suman ने माँ के निधन पर कहा कि अनाथ महसूस कर रहे हैं

author-image
By Pragati Raj
New Update
Shekhar Suman ने माँ के निधन पर कहा कि अनाथ महसूस कर रहे हैं

अभिनेता शेखर सुमन की माँ का गुरुवार यानी कि 17 जून को निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थीं और सुमन ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए प्रशंसकों से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने के लिए कहा था। हालांकि, बीमारी के कारण वो नहीं बच पाई। अपने मां के निधन की जानकारी देते हुए शेखर सुमन ने ट्वीट किया।

?s=19

उन्होंने ट्वीट किया, 'मेरी प्यारी मां, जिसे मैं इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करता था, आज वो नहीं रही। मैं अनाथ महसूस कर रहा हूं। हर समय हम सभी के लिए वहां रहने के लिए धन्यवाद। मैं अपनी आखिरी सांस तक आपको याद करूंगा। आपकी प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए आप सभी का धन्यवाद।'

अभिनेता ने इस साल की शुरुआत में यह भी शेयर किया था कि उनकी मां को कोरोना वैक्सीन लगाया गया है। 'मेरी मां को अंबानी अस्पताल में वैक्सीनशन लगाया गया।'

?s=19

इससे पहले अपनी मां की एक तस्वीर शेयर करते हुए शेखर सुमन ने कहा था ''मेरी मां की हालत बेहद नाजुक है। मेरा दिल बैठ रहा है। वह एक भीषण लड़ाई लड़ रही हैं। भगवान शिव से प्रार्थना है कि वह उन्हें इस संकट से निकलने की शक्ति दें। आपकी प्रार्थनाएं चाहिए।'

बाद में, उन्होंने प्रशंसकों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने ट्वीट किया, 'मेरी मां के स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने के लिए आप सभी का धन्यवाद।'

Latest Stories