रोमांटिक तस्वीर शेयर कर शिबानी ने फरहान को किया बर्थ-डे विश, दिखा बोल्ड अंदाज

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
रोमांटिक तस्वीर शेयर कर शिबानी ने फरहान को किया बर्थ-डे विश, दिखा बोल्ड अंदाज

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में है। दरअसल वह शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। अकसर दोनों की तस्वीरें सोशल मीडीया पर वायरल होती रहती हैं।

हाल ही में अब शिबानी डांडेकर ने  फरहान के बर्थ-डे के खास मौके पर अपनी और फरहान की  एक तस्वीर अपने  इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उनहोंने एक रोमांटि तस्वीर शेयर कर उन्हें विश किया है। तस्वीर में जहां शिबानी बिकिनी में नजर आ रही है, वहीं फरहान शर्टलेस नजर आ रहे है। खास तस्वीर शेयर करते हुए शिबानी ने लिखा है-'क्योंकि दुनिया का सबसे कुल टैटू इनके पास है और इसलिए भी क्योंकि आज इनका जन्मदिन है। हैप्पी बर्थडे माई स्वीट ग्रम्प्स'। इस तस्वीर में दोनों बेहद ही बोल्ड अंदाज में नजर आ रहे है। इससे पहले फरहान ने भी  शिबानी की एक तस्वीर  अपने इंस्टा पर शेयर की थी जिसमें शिबानी अपने डॉगी के साथ बालकनी में खड़ी हैं। इसके साथ ही फरहान ने कैप्शन में लिखा- 'एक दूसरे की राह तकते हुए।'  दोनों की तस्वीर फैंस को बेहद पसंद आती हैऔर अकसर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।

बता दें की खबरें यह भी है की इन दोनों ने सगाई भी कर ली है। अब वेडिंग प्लानर्स और केटर्स की बुकिंग करना ही बस बाकी रह गया है। हालांकि अभी तक शिबानी और फरहान की ओर से इन खबरों पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फरहान और शिबानी अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं। वहीं फरहान के बच्चे शिबानी के साथ काफी घुल मिल गए हैं। नए साल का जश्न भी फरहान और शिबानी ने एक साथ मनाया। सोशल मीडिया पर दोनों की आशिकी जोरों पर है। दोनों के रिलेशनशिप को देखकर तो ऐसा लगता है। की यहकपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान जल्द सोनाली बोस की नई फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाले है। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम अहम किरदार में नजर आएंगी।

Latest Stories