Advertisment

शिल्पा ने शेयर किया अपना दर्द !

author-image
By Sangya Singh
New Update
शिल्पा ने शेयर किया अपना दर्द !

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एक कलाकार होने के साथ साथ एक मां भी हैं. शायद इसी वजह से वो इस बात को बहुत अच्छी तरह से जानती हैं कि मां बनने के लिए एक औरत को किन किन परेशानियों से होकर गुजरना पड़ता है और कैसे कैसे दर्द का सामना करना पड़ता है. मुंबई में गर्भवती महिलाओं के लिए आयोजित एक इवेंट के दौरान शिल्पा ने बताया कि मां बनने से पहले एक बार उन्हें मिसकैरिज का दर्द भी झेलना पड़ा था.

Advertisment

कभी मां नही बन सकती थी लेकिन..

शिल्पा ने कहा, 'जब मैं पहली बार प्रेग्नेंट हुई, काफी खुश थी. लेकिन मिसकैरिज हो गया और मुझे बोला गया कि तुम कभी मां नहीं बन सकती हो'. शिल्पा ने आगे कहा, 'मैं लगातार उसके बाद डाक्टरों की देखरेख में रही और दूसरी बार प्रेग्नेंट हो सकी. पर मैं नसीबवाली थी कि मेरी देखरेख के लिए मेरे पास डॉक्टरों की अच्छी टीम थी.

इस दौरान शिल्पा ने कहा कि बच्चे के साथ साथ मां की देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है. क्योंकि जब मां स्वस्थ होगी, तभी वो अपने बच्चे का ख्याल रख सकेगी.

Advertisment
Latest Stories