शिल्पा शेट्टी ऐप से मिलेगी लॉकडाऊन के 21 दिन फ्री में पतला होने की एडवाइस, फिट इंडिया से मिलाया हाथ

author-image
By Pooja Chowdhary
शिल्पा शेट्टी ऐप से मिलेगी लॉकडाऊन के 21 दिन फ्री में पतला होने की एडवाइस, फिट इंडिया से मिलाया हाथ
New Update

बिना पैसे दिए बढ़ते वज़न से छुटकारा पाने के जान सकते हैं टिप्स, शिल्पा शेट्टी ऐप से मिलेगी जानकारी 

अगर आप बढ़ते वज़न से परेशान हैं, मोटापे से तंग आ गए हैं...और ऐसे में अगर आपको बिना कोई चार्ज दिए फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी से वज़न घटाने के टिप्स मिल जाए तो भला इससे बेहतर बात और क्या होगी। और ये वाकई सच हो गया है। अगर आप भी शिल्पा शेट्टी से फिट रहने के गुरू मंत्र जानना चाहते हैं तो शिल्पा शेट्टी ऐप पर जाएं आपको कोई जार्च नहीं देना पड़ेगा। 

शिल्पा शेट्टी और फिट इंडिया ने मिलाया हाथ

https://www.instagram.com/p/B-MPQrShpcZ/

दरअसल, ये सब इसीलिए संभव हुआ है क्योंकि शिल्पा शेट्टी ने फिट इंडिया मूवमेंट के साथ हाथ मिला लिया है। जिसके चलते अब

शिल्पा शेट्टी ऐप में आप पूरे 21 दिनों तक बिना कोई शुल्क दिए वजन कम करने की डाइट प्लान और एक्सरसाइज देख सकते हैं। और लॉकडाऊन के दौरान घर में रहकर भी फिट रहने की कोशिश कर सकते हैं। 

शिल्पा शेट्टी ने खुद इंस्टाग्राम पर दी इसकी जानकारी 

इस खूबसूरत और बेहद ही फिट बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर साझा की है। उन्होने बताया कि आखिर लोग घर पर रहकर खुद को कैसे फिट रख सकते हैं। उन्होने लिखा -  

'इस समय में यह महत्वपूर्ण है कि हम शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय रहें । मैं इसे अच्छी तरह समझती हूं। इसलिए दुनिया भर में हमारे साथियों के लिए कुछ खास करने के लिए  भारत सरकार की 'फिट इंडिया मूवमेंट' पहल और शिल्पा शेट्टी ऐप एक साथ लेकर आए हैं। लॉकडाउन की इस अवधि के लिए जो भारत में अभी है वह वह इस ऐप का प्रीमियम का फ्री में लाभ उठा सकते हैं।  

शिल्पा शेट्टी के इस फैसले से खुश हैं खेल मंत्री, किया ट्वीट

फिट इंडिया मूवमेंट के साथ आई शिल्पा शेट्टी के इस फैसले से खेल मंत्री किरन रिजिजू भी काफी खुश हैं। उन्होने कहा - 'शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने भारतीय और वैश्विक दर्शकों को मुफ्त में अपने फिटनेस कार्यक्रम का उपयोग करने की अनुमति देने के लिए जो निर्णय लिया है। वह सराहनीय है। साथ ही उन्होने कहा कि,

' इस समय हमें हर एक को कोशिश करनी चाहिए और अपने समर्थन को अपने आस-पास के सभी लोगों तक पहुंचाना है। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा एक फिटनेस आइकन हैं और इस कार्यक्रम का पालन करने में सभी को बहुत फायदा होगा जब हम सभी घर पर रहकर सामाजिक दूरी बनाए रखना।'

फिट होगा इंडिया

शिल्पा शेट्टी ऐप से मिलेगी लॉकडाऊन के 21 दिन फ्री में पतला होने की एडवाइस, फिट इंडिया से मिलाया हाथ

इस ऐप से लोगों को काफी फायदा होगा। उन्हे फ्री में अपने आपको हेल्दी रखने की तमाम जानकारी हासिल होगी। आप शिल्पा शेट्टी ऐप से फ्री में योग, हर दिन के हिसाब से एक्सरसाइज, लोअर और अपर बॉडी के एक्सरसाइज और डाइट प्लान जान सकते हैं। वो भी निशुल्क। आपको बस करना ये है कि आप शिल्पा शेट्टी एप को डाऊनलोड कर लें। और फिर लें फ्री में एक्सरसाइज़ का मज़ा वो भी शिल्पा शेट्टी के साथ।

और पढ़ेंः  जानिए अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने क्यों की डायरेक्टर की शिकायत, जानिए वजह क्या हुआ शिल्पा के साथ

#bollywood news in hindi #shilpa shetty #Bollywood updates #mayapuri #Shilpa Shetty news #Fitness Freak Shilpa Shetty #Mayapuri Magazine #FIT INDIA #Fit India movement #Free Weight Loss Tips From Shilpa Shetty #Shilpa Shetty App #Shilpa Shetty Mobile App #Shilpa Shetty Video #Shilpa Shetty with Fit India #Shilpa Shetty with Fit India Movement #Shilpa Shetty Yoga #Shilpa Shetty Yoga App #SS App
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe