इंस्टाग्राम पर नंबर वन बनी श्रद्धा कपूर

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
इंस्टाग्राम पर नंबर वन बनी श्रद्धा कपूर

अपनी फिल्म 'स्त्री' की वजह से पिछले दिनों चर्चा में रही आशिकी गर्ल श्रद्धा कपूर स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के अनुसार इंस्टाग्राम पर सबसे लोकप्रिय सेलिब्रिटी बन गयी है। यह पहली बार हुआ है की,  श्रद्धा ने आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण जैसी अभिनेत्री को पीछे छोड़ कर  इंस्टाग्राम पर नंबर वन स्थान हासिल किया हैं।

यह आंकडे यूएस की मीडिया टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित तौर पर दिए गयें हैं।  श्रद्धा को जहाँ रैंकिग में 100 अंक मिलें हैं। वहीं अलिया भट्ट को  84 अंकों के साथ  दूसरा स्थान हासिल हुआ हैं।  दीपिका पादुकोण 68 अंकों की वजह से तीसरा और  प्रियंका चोपड़ा को 66 अंकों के साथ चौथा स्थान मिला है। सोनम कपूर अहुजा  59 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। shraddha-kapoor

स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के सह-संस्थापक अश्वनी कौल कहते हैं, 'सातवें रैंकिंग से सीधे श्रद्धा ने एक महीने के भीतर अव्वल स्थान हासिल किया हैं। जो की एक उल्लेखनीय बात है। राजकुमार राव के साथ की फिल्म 'स्त्री' और शाहिद कपूर के साथ की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की पब्लिसिटी, उसके अनुसार श्रद्धा के इंस्टा पोस्ट और इंस्टा स्टोरीज की वजह से श्रद्धा की इंस्टाग्राम की लोकप्रियता में यह बढ़ोतरी देखने को मिलती है। shraddha-score

वह आगे कहती हैं, ' श्रद्धा  अपने फैमिली के साथ खिंची हूई भी काफी तस्वीरें  पोस्ट करती हैं। जिसे अक्सर काफी लाइक्स मिलतें हैं।  हमने यह डेटा 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध 600 न्यूज स्त्रोतों से इक्ठ्ठा किया हैं। पूरे एक हफ्ते में मीडिया में उपलब्ध डेटा के अनुसार यह आंकडे सामने आते है।'

Latest Stories