/mayapuri/media/post_banners/7368d943f563a9a9216482544318a5a68e6454c3825d8db5d5b491036549295b.jpg)
Shraddha Kapoor Instagram: श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर हुए 50 मिलियन फॉलोअर्स, अब तक 1648 पोस्ट कर चुकी हैं शेयर
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपनी मासूमियत और क्यूटनेस से लाखों करोड़ों लोगों का दिल जीत रखा हैं। श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। बता दे, इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स (Shraddha Kapoor Instagram) के मामले में एक्ट्रेस ने सभी एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया है और बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली स्टार बन गई हैं। श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।
Shraddha Kapoor Instagram फॉलोअर्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन यानि 5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। श्रद्धा कपूर अब सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले बॉलीवुड सेलेब्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस ने लॉकडाउन के दौरान भी अपनी पर्सनल एक्टिविटी भी अपने फैंस के साथ शेयर की थीं। वहीं, एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट की बात करें तो एक्ट्रेस अभी तक 1648 पोस्ट शेयर कर चुकी हैं और वो 529 लोगों को फॉलो करती हैं। एक्ट्रेस अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के साथ साथ फिल्म प्रमोशन और थ्रौबैक तस्वीरें और फनी पोस्ट भी काफी शेयर करती रहती हैं।
कौन है पहले और दूसरे नंबर पर
Source - Pinterest
अगर फॉलोअर्स की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है प्रियंका चोपड़ा का। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 54.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं। दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम पर फॉलो की जाने की सेलिब्रिटी में दूसरे नंबर पर आती हैं। उनके कुल 50.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। आंकड़े बताते हैं कि श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण से ज्यादा पीछे नहीं हैं।
आलिया भट्ट और जैकलीन फर्नांडीज भी है लिस्ट में
Source - Pinterest
वहीं, श्रद्धा कपूर के बाद आलिया भट्ट का नाम है। आलिया के इंस्टा पर 47.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं और वो चौथे स्थान पर हैं। आलिया भट्ट को सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद खूब ट्रोल किया गया था। इस वजह से उनके फॉलोवर्स की संख्या भी कम हो गई है। इसके बाद सोशल मीडिया बहुत एक्टिव रहने वालीं जैकलीन फर्नांडीज के इंस्टाग्राम पर 42.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
ये भी पढ़ें- सलमान खान एन्जॉय कर रहे मॉनसून, बॉडीगार्ड शेरा ने शेयर किया मालिक का वीडियो