/mayapuri/media/post_banners/b79dd368b6e47895af2dc059b03eaeb44d3c835fa96a6a79e3e18a329479a6c5.jpg)
एक्ट्रेस श्रुति हासन आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। वह बॉलीवुड और टॉलीवुड (साउथ इंटस्ट्री) की सबसे बेहतरीन और सेक्सी एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है। श्रुति ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के अलावा बॉलीवुड भारतीय फिल्मों में भी अपनी अच्छी पहचान बनाई है। फैंस उनकी अदाकारी के साथ साथ उनके स्टाइलिश लुक को भी बेहद पसंद करते है। श्रुति बेहद मल्टीटैलेंटेड हैं। एक्टिंग और राइटिंग के अलावा वह गाना भी अच्छा गाती हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/ac81deb2ab843c1f26d0be0b00ad2122d6c8da88d6bf34f87d99faf994a84c4e.jpg)
हाल ही में अब उनको लेकर एक बड़ी खंबर सामने आ रही है की वह हॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। दरअसल खंबरे हैं की श्रुति हासन जल्द ही अमेरिकन टीवी शो ‘ट्रेडस्टोन' में अपनी भूमिका निभाती दिखाई देंगी। इस शो में श्रुति हासन एक ‘किलर' की भूमिका निभाएंगी। श्रुति हासन ने इस बात की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है, जिसमें उन्होंने टीवी शो में अपने किरदार के बारे में भी बताया है।
/mayapuri/media/post_attachments/0e47419825778c2ade59d34f7ff265ed137e112ebc146364587b1e3a1ef2c2d4.jpg)
बता दें की श्रुति हासन इस अमेरिकन शो ‘ट्रेडस्टोन' में दिल्ली के होटल में वेट्रेस का काम करने वाली ‘नीरा पटेल' का किरदार निभाएंगी। ‘नीरा पटेल' वास्तव में तो एक किलर है, लेकिन अपनी पहचान छिपाने के लिए दिल्ली के होटल में वेट्रेस का काम करती हैं। ‘ट्रेडस्टोन' जोसन बोर्न सीरीज है, जो कि सीआईएब्लैक ओप्स प्रोग्राम की कहानी की फॉलो करता है।
/mayapuri/media/post_attachments/2da1f24c95c0c2649074983af50424ad4369fa4ea7f10a2cf9518b40fa94eeb7.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/9eff2ff27230aa82ff6ea48d62ae66071aa19f8e192aa52300cf744403cadd03.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/30054337675893b3b83d176415957fb273c4811d396d0131fc030d71ea25a6a5.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/17/cover-2663-2025-10-17-18-54-17.png)