आप भी जानिए क्या होता है बिहार का पकड़वा विवाह ? इसी पर बनी है ‘जबरिया जोड़ी’

author-image
By Sangya Singh
New Update
आप भी जानिए क्या होता है बिहार का पकड़वा विवाह ? इसी पर बनी है ‘जबरिया जोड़ी’

बॉलीवुड ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म जबरिया जोड़ी 9 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को बिहार के बैकड्रॉप पर सेट किया गया है। इसकी कहानी बिहार में प्रचलित पकड़वा विवाह जैसे मुद्दे पर आधारित है। वैसे, फिल्म में इस विषय को एक एंटरटेनमेंट के हिसाब पेश किया जाएगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तव में पकड़वा विवाह को बिहार जैसे राज्य के लिए दंश के रूप में जाना जाता है। लड़के पर जबरन शादी थोप दी जाती है।

एक रिपोर्ट में बताया गया कि पकड़वा विवाह का मतलब ऐसे विवाह से है जिसमें शादी योग्य लड़के का अपहरण करके उसकी जबरन शादी करवाई जाती है। 80 के दशक में उत्तर बिहार में विशेषकर बेगूसराय जिले में पकड़वा विवाह के मामले खूब सामने आए थे। इस विषय पर कुछ साल पहले भी एक फिल्म और भाग्यविधाता नाम का सीरियल भी बन चुका है।

हालात ये थे कि हर 7 से 8 गांव पर इसके लिए गिरोह चलते थे। हर साल शादी के सीजन में इनकी बहुत डिमांड रहती थी। इंटर की परीक्षा देते स्टूडेंट्स और नौकरी करने वाले लड़कों को शादी के सीजन में घर से न निकलने के लिए सलाह दी जाती थी। बिहार पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों के अनुसार, साल 2014 में 2526, 2015 में 3000, 2016 में 3070 और नवंबर 2017 तक 3405 शादी के लिए अपहरण हुए थे।

बता दें कि जबरिया जोड़ी एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें इसमें परिणीति और सिद्धार्थ के अलावा संजय मिश्रा, अपारशक्ति खुराना, जावेद जाफरी,  नीरज सूद समेत तमाम सितारे नजर आएंगे।

Latest Stories