सिद्धार्थ शुक्ला के डॉक्टर ने उन्हें अधिक एक्सरसाइज करने से किया था मना

author-image
By Pragati Raj
New Update
सिद्धार्थ शुक्ला के डॉक्टर ने उन्हें अधिक एक्सरसाइज करने से किया था मना

सिद्धार्थ शुक्ला की मृत्यु किसी के लिए भी आश्चर्य से कम नहीं था। आखिर उनकी उम्र ही क्या थी। हर कोई यही कह रहा था कि सिद्धार्थ काफी कम उम्र में चले गए। इतना इंग कलाकार जो अपने फिटनेस का इतना ध्यान रखता था। प्रोपर डाइट लेता था फिर ऐसा क्या हो गया। ऐसे कैसे उन्हें हार्ट अटैक आ गया।

हम सभी जानते हैं सिद्धार्थ शुक्ला फिटनेस फ्रीक थे। वह अपनी बॉर्डी का कितना ख्याल रखते थे। उनके लुक के सभी दीवाने थे। इसी को मेंटेन रखने के लिए वो जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज किया करते थे। लेकिन कहते हैं कि जरूरत से ज्याद कुछ भी हानिकारक है। ऐसा ही कुछ सिद्धार्थ के साथ भी हुआ।

जब सिद्धार्थ की तबियत बिगड़ी तब सुबह करीब 8 बजे उनके फैमली डॉक्टर को घर बुलाया गया। डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी। साथ ही डॉक्टर ने ये भी कहा कि सिद्धार्थ अपनी एक्सरसाइज कम कर दे।

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ रोजाना 3-4 घंटे एक्सरसाइज करते थे। खबर ये भी है चाहे कुछ भी हो जाता था वो कभी जिम जाना स्कीप नहीं करते थे।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही सिद्धार्थ शुक्ला को ओशिवारा शमशान घाट में अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उनकी माँ, बेहन और सबसे अच्छी दोस्त शहनाज़ गिल मौजूद थी। साथ ही कई सारे दोस्त और जिनके साथ सिद्धार्थ ने काम किया था सभी मौजूद थे।

सिद्धार्थ शुक्ला के डॉक्टर ने उन्हें अधिक एक्सरसाइज करने से किया था मना

Latest Stories