'सिम्बा' का दूसरा गाना 'तेरे बिन' हुआ रिलीज, रणवीर सिंह और सारा अली की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
'सिम्बा' का दूसरा गाना 'तेरे बिन' हुआ रिलीज, रणवीर सिंह और सारा अली की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और सारा अली खान  इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सिम्बा' में बिजी है। उनकी यह फिल्म आने से पहले ही काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी  कर रहे है।  कुछ दिनों पहले इस फिल्म का ट्रेलर  रिलीज किया गया था। जो की लोगों को बेहद पसंद आया है। फैंस को फिल्म का  बेसब्री से इंटजार है।

 हाल ही में इस फिल्म का दूसरा गाना 'तेरे बिन' रिलीज हो गया है। गाने में सारा और रणवीर एक दूसरे के साथ रोमांस करते दिख रहे है।गाने में सारा बेहद प्यारी और खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका सिंपल और ग्लैमरस लुक लोगों को उनका फैन बना देगा। इस गाने को राहत फतेह अली खान, असीस कौर और तनिष्क बागची ने गाया है। गाने के बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं।इससे पहले भी इस फिल्म का एक सॉन्ग 'आंख मारे' रिलीज हुआ था जो दर्शकों को खूब पसंद आया था।

बता दें की सारा ने फिल्म 'केदारनाथ'  से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उनकी इस फिल्म को अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित किया गया था।

Latest Stories