'पेरिस फैशन वीक' ​में फ्रंट रो में होंगी कनिका कपूर

author-image
By Mayapuri Desk
'पेरिस फैशन वीक' ​में फ्रंट रो में होंगी कनिका कपूर
New Update

कनिका कपूर ​मिलान और पेरिस फैशन वीक में नियमित रूप से​ शामिल होती है​, ​उनके लिए यह घर जैसा है, वे एक लीडिंग फैशन आइकॉन के रूप में भी पहचानी जाती है, कनिका का खुद का एक स्टाइल, फैशन है। डॉल्स एंड गब्बाना, मोस्कोनो, अल्बर्टा फेरेटी, वर्सेस और रॉबर्टो कैवल्ली जैसे लक्जरी ब्रांडों के लिए शो में ​फ्रंट रो में ​हमेशा रही है और अब पेरिस फैशन वीक में अपनी 50 वीं वर्षगांठ समारोह के लिए सोनिया रिकील ने कनिका को आमंत्रित किया है। ​

सोनिया रिकील ​1 जुलाई को विशेष ​रूप से 50 ​​वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम ​को होस्ट ​करेंगे और फैशन ​फ्रंट रो फैशन शो के बाद कनिका कपूर ​50 ​​वीं वर्षगांठ​ ​​का जश्न मनाने वाले ​30 विशेष मेहमानों के लिए ब्रांड द्वारा आयोजित ​डिनर में भाग लें।​ कनिका कपूर ने कहा, यह रिकील का वर्ष है। मैं पेरिस फैशन वीक ​के शो में ​शामिल हो रही हूं​ और ​फैशन ​इंडस्ट्री में ​50 से अधिक वर्षों ​का उनके समृद्ध इतिहास और डिजाइन का जश्न मना​ने के लिए डिनर में भी शामिल होने पर उत्साहित हूं।

#bollywood #Kanika Kapoor #Paris Fashion Week
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe