मीका सिंह के घर में उनकी मैनेजर सौम्या खान ने किया सुसाइड (Mika Singh Manager Suicide)

author-image
By Sangya Singh
New Update
मीका सिंह के घर में उनकी मैनेजर सौम्या खान ने किया सुसाइड (Mika Singh Manager Suicide)

मैनेजर सौम्या खान ने की आत्महत्या (Mika Singh Manager Suicide)

Mika Singh Manager Suicide: पॉप्युलर सिंगर मीका सिंह की मैनेजर सौम्या खान ने मुंबई के अंधेरी में नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को ही इस बात की जानकारी दी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। (Mika Singh Manager Suicide) सौम्या ने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि हमें इस मामले में किसी साजिश की आशंका नज़र नहीं आती है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

मीका के बंगले में ही रहती थीं सौम्या

पुलिस के मुताबिक, सौम्या खान, मीका सिंह के अंधेरी स्थित चार मंजिला बंगले की पहली मंजिल के स्टूडियो में रहती थी। घटना 2 फरवरी 2020 की है। उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए पंजाब में रहने वाले उनके परिजनों को सौंप दिया गया था, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया है। सौम्या के माता-पिता नहीं है और दादा-दादी पंजाब में रहते हैं। सौम्या की मौत (Mika Singh Manager Suicide) के बारे में उनके पति जोएब खान और सिंगर मीका सिंह दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया।



मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

सौम्या की मौत पर दुख जताते हुए मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा (Mika Singh Manager Suicide)। उन्होंने सौम्या की तस्वीर के साथ पोस्ट किया, वाहेगुरु का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह। ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी सौम्या हम सभी का साथ छोड़ दूसरी दुनिया में चली गई है। वो बहुत ही कम उम्र में अपने पीछे बहुत सी प्यारी यादें छोड़ गईं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।



अक्सर चर्चा में रहते हैं मीका सिंह

बता दें कि मीका सिहं हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। पिछले साल वो पाकिस्तान में पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ के एक रिश्तेदार के यहां परफॉर्मेंस देने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए थे। इसके बाद मीका पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने बैन लगाया था।


style='display:block; text-align:center;'
data-ad-layout='in-article'
data-ad-format='fluid'
data-ad-client='ca-pub-7183764025223290'
data-ad-slot='3490112046'>
 

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान जाने पर मीका सिंह ने मीडिया और फेडरेशन की उपस्थिती में देश से मांगी माफी, प्रतिबंध नहीं लगेगा

Latest Stories