सिंगर मीका सिंह पुलिस कस्टडी से रिहा, यौन शोषण के आरोप में दुबई में हुए थे गिरफ्तार

author-image
By Sangya Singh
New Update
सिंगर मीका सिंह पुलिस कस्टडी से रिहा, यौन शोषण के आरोप में दुबई में हुए थे गिरफ्तार

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को दुबई में पुलिस कस्टडी से रिहा कर दिया गया है। आपको बता दें, कि मीका सिंह को दुबई में 6 दिसंबर को गिरफ्तार कर पुलिस थाने में रखा गया था, लेकिन अब उन्हें रिहा कर दिया गया है। मीका को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। मीका पर 17 साल की मॉडल ने अश्लील मैसेज भेजने और यौन शोषण का आरोप लगाया है। मीका को दुबई के मुरक्काबात पुलिस थाने में रखा गया था।

इस बात की जानकारी देते हुए यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप सुरी ने कहा - 'मीका को गुरुवार को हिरासत में लिया गया था और अब अबू धाबी ले जाया गया है। गुरुवार को शाम 5 बजे इस बात की जानकारी मिली थी। अपनी एक टीम भेजकर अधिकारियों से बात भी की है।' नवदीप ने आगे कहा - 'मीका को रात साढ़े ग्यारह बजे पुलिस हिरासत से रिहा किया गया था।

रिहाई के बाद आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस पूरे मामले पर भारतीय एंजेसी दोनों पक्षों के संपर्क में बनी हुई है।' कहा जा रहा है कि मीका सिंह ने कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए वकील हायर किया है। आपको बता दें, मीका परफॉर्मेंस की वजह से दुबई गए थे। जहां पर महिला के आरोप के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

Latest Stories