Advertisment

सोनू निगम ने किया अनु मलिक का सपोर्ट, तो सोना महापात्रा ने लगा दी क्लास

author-image
By Sangya Singh
New Update
सोनू निगम ने किया अनु मलिक का सपोर्ट, तो सोना महापात्रा ने लगा दी क्लास

सिंगर सोनू निगम इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। उन्होंने कहा है कि काश उनका जन्म भारत में न होकर पाकिस्तान में हुआ होता तो अच्छा होता। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इसके अलावा सोनू निगम हाल ही में अनु मलिक का सपोर्ट करके भी घिर गए हैं।

Advertisment

दरअसल, सोनू निगम से जब हाल ही में अनु मलिक पर लगे यौन शोषण के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने अनु मलिक का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अनु मलिक पर बिना किसी सबूत के आरोप लगा दिए गए हैं। इस पर सिंगर सोना महापात्रा ने ट्वीट के जरिए अनु मलिक का समर्थन करने पर सोनू निगम को घेरा है।

सोना ने लिखा, 'काम न मिलने वाले करोड़पति के लिए इतनी ज्यादा सहानुभूति? उनकी सुविधा प्राप्त वाली फैमिली के लिए इतनी ज्यादा हमदर्दी? और उन लड़कियों व महिलाओं का क्या जिनको उन्होंने परेशान किया? तमाम गवाहियां काफी नहीं हैं?'

इसके आगे सोना ने लिखा, 'मेरी नजर में सोनू उनके आस-पास रहने वाले सभी लोगों से ज्यादा प्रतिभाशाली रहे हैं। थोड़ी तकलीफ हुई उन्हें उजाले की बजाए डार्क साइड का चुनाव करते और उसके साथ खड़े होते देख कर। मैं उम्मीद करती हूं कि उन्हें इस बात का अहसास हो कि यह कितना दुखद है।'

आपको बता दें #MeToo कैंपेन के दौरान सोना महापात्रा ने अनु मलिक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद कई और महिलाओं ने अपने साथ हुई घटनाओं का जिक्र किया था।

Advertisment
Latest Stories