गायक विनोद राठौड़ नयी मूवी के लिए तैयार

author-image
By Mayapuri Desk
गायक विनोद राठौड़ नयी मूवी के लिए तैयार
New Update

हिंदी फिल्म उद्योग में अग्रणी नाम विनोद राठौड़ अब फिल्म, 'द मर्डर मिस्ट्री' के लिए अपनी आवाज देने वाले है। इस फिल्म का एक गीत अभी रिकॉर्ड किया गया है। संजय राज इस गीत के संगीत निर्देशक हैं, और कुमार सानू स्टूडियो में एक गीत रिकॉर्ड किया गया है। निर्माता पी. अभय कुमार और निर्देशक डी.के.बर्नवाल भी इस गीत के रिकॉर्डिंग समय पर उपस्थित थे।

पी अभय कुमार ने अपने जन्मदिन पर वो कौन है-'द मर्डर मिस्ट्री' का नाम घोषित किया है। फिल्म का जल्द ही चित्रीकरण होने वाला है। इस फिल्म की मुख्य भूमिका तेलुगू अभिनेत्री वृषली गोश्मी है। वह अपनी पहली हिंदी फिल्म होने के कारण बहुत उत्साहित है। इसी तरह, इस फिल्म का पहला गीत विनोद राठौड़ द्वारा रिकॉर्ड किया  गया है।

publive-image Producer P Abhay Kumar,Director D K Burnwal,Singer Vinod Rathod and Sanjay Raj

विनोद राठौड़ ने हिंदी फिल्म उद्योग में संगीत के क्षेत्र में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने अपने पिता पंडित चतुर्भूज राठौड़ से संगीत सीखा है। उन्होंने लता मंगेशकर, सुरेश वाडकर जैसे महान गायकों के साथ भी काम किया है। उन्होंने साधना सरगम, अनुराधा पौडवाल, अलका याग्निक, कविता कृष्णामूर्ति इनके साथ भी गाया है। पंडित चतुर्भूज राठौड़ के गाने का वारसा होने के कारण  विनोद राठौड़ को अब तक कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। उन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ मेल प्लेबैक सिंगर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामांकन मिला है। उन्होंने विभिन्न भाषाओं में 3500 से अधिक गाने गाए हैं। उन्होंने हिंदी, मराठी, नेपाली, अंग्रेजी, गुजराती, सिंधी, पंजाबी, बंगाली, ओरिया, तामिल, कन्नड, तेलुगु, राजस्थानी, भोजपुरी और  परशिअन आदी जैसी विभिन्न भाषाओं में गाया है। पि अभय कुमार के आनेवाले इस फिल्म मै और भी गाने  वही गाने वाले है और जल्द ही उसकी भी रिकॉर्डिंग शुरु होने वाली है।

https://www.youtube.com/playlist?list=PLiJbJKRrRMROk52zXjFpfjyMD3wvAZjIr

#Vinod Rathod #The Murder Mystery
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe