तो इस वजह से फिल्म 83 में काम करने के लिए राज़ी हुई दीपिका पादुकोण

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
तो इस वजह से फिल्म 83 में काम करने के लिए राज़ी हुई दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक चुलबुले कपल में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है. रणवीर और दीपिका जल्द ही बड़े परदे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। जी हाँ आपको बता दें की दोनों कबीर खान की फिल्म '83' में एक साथ ऑन स्क्रीन पति पत्नी बने नजर आयेंगे जहाँ रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में है वहीं दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभाएंगी। इस बात की जानकारी दीपिका ने खुद अपने इंसटाग्राम पर दी है

फिल्म 83 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह चौथी बार स्क्रीन शेयर करेंगे। ख़बरों की मानें तो दीपिका पादुकोण पहले इस रोल के लिए मान नही रही थी क्योंकि फिल्म में उनका रोल काफी छोटा है। लेकिन अब खबर आ रही है दीपिका दो वजहों से यह फिल्म करने के लिए तैयार हुई है। पहली वजह तो सब जानते पति रणवीर सिंह और दूसरी की दीपिका को इस छोटे से रोल के लिए 14 करोड़ रुपए की भारी-भरकम फीस ऑफर की है। इतनी फीस के बाद ही दीपिका ने इस रोल के लिए हां कहा है।

वैसे आपको बता दें की दीपिका पादुकोण फिल्म 83 में अपने किरदार को निभाने के लिए कपिल देव की पत्नी रोमी के साथ वक्त बिताने वालीं हैं। इससे पहले रणवीर और दीपिका ने राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में साथ काम किया है, और तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। रणवीर और दीपिका के फैंस फिल्म की हर जानकारी के लिए उत्साहित है और फिल्म के आने का इंतज़ार नही कर पा रहे है.

Latest Stories