/mayapuri/media/post_banners/db6573760c443a3c7642d4b56f656ed928fba7ad87e89429651160f89c4ae83d.jpg)
मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में रिकॉर्ड पॉइंट लेकर जीत दर्ज करने वाली बॉलीवुड अदाकारा लारा दत्ता ने भारतीय टेनिस स्टार महेश भूपति के साथ 2011 में शादी की थी। गोवा में कैथेरिन रीती रिवाजों के साथ हुई शादी में कईं सेलेब्रिटी पहुंचे थे इससे पहले लारा का नाम मॉडल कैली दोरजी के साथ जुड़ा था। दोनों 8 साल अच्छे दोस्त रहे इसके बाद अभिनेता डीनो मोरिया के साथ भी लारा की नजदीकियों की खबर सुनने को मिली।
जनवरी 2012 में उनके घर बेटी सायरा ने जन्म लिया
दरअसल लारा शुरू से ही टेनिस की फैन रही है। इसी कारण वह भारतीय टेनिस स्टार महेश भूपति के करीब आई। डीनो मोरिया से ब्रेकअप के बाद लारा को भूपति के साथ अक्सर देखा जाने लगा। आखिर दोनों ने अपनी रिलेशन पर चुप्पी तोड़ी और स्वीकार किया की वो एक दुसरे को पसंद करते है और जल्द शादी करने वाले है। जनवरी 2012 में उनके घर बेटी सायरा ने जन्म लिया