/mayapuri/media/post_banners/2aeb2fc17e79c3cce3ea496e24eaedc26774b62e2176606044c14b579b5acf12.jpg)
जैसा की हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री हमारी लाइफ से कितनी अलग हैं। यहाँ स्टार्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को बखूबी जीते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी अटपटी चीजें भी हुई हैं जिसे सुनकर हर किसी को हैरत महसूस होती हैं और साथ ही यह साबित भी होता है कि यह इंडस्ट्री किसी भी तरह से सामान्य नहीं है। वैसे तो बॉलीवुड में हर एक्टर और एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से जुडी बाते बड़ी खबर बन जाती हैं बॉलीवुड में ऐज डिफ़रेंस से लेकर अटपटे रिश्ते तक कई अजीब घटनाएँ घटी हैं।
तो यहां देखे अपने पसंदीदा बी-टाउन सितारों के बारे में 25 अजीबोगरीब सच
अक्षय कुमार
/mayapuri/media/post_attachments/0a5e2ca64555e65e71f5acfbd261a3d2eb193221af04a9d05f98ed3ba7330b0f.jpg)
अक्षय कुमार बहुत अंधविश्वासी हैं, वे कुछ भी लिखने से पहले पेज के टॉप पर 'ओम' लिखते हैं।
अमिताभ बच्चन
/mayapuri/media/post_attachments/dd51adbdd40667dec9e7960724d40c8cb9eb161e3a181fc0e1b67558f8fad711.jpg)
अमिताभ बच्चन अपने दोनों हाथों से बखूबी लिख सकते हैं। जी हां वह आपने दोनों हाथों से काफ़ी अच्छा लिखते हैं।
सारा अली खान
/mayapuri/media/post_attachments/6114523643f008eea71242eb0f0253a71c4c118b420ba64fcacdaa44eadfccf5.jpg)
करीना कपूर खान की सौतेली बेटी सारा अली खान वास्तव में उनके एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर की पत्नी मीरा से एक साल ही बड़ी हैं।
करीना कपूर
/mayapuri/media/post_attachments/db363561789589b63be3829950f1915975d8e71ba3216410136492380fc31b67.jpg)
करीना कपूर ने अपने पति सैफ अली खान की पहली शादी “जो अमृता सिंह से हुई थी” मे भाग लिया था, हालांकि तब करीना केवल 10 साल की थीं।
कबीर बेदी
/mayapuri/media/post_attachments/abc40103179bfe5fc0837332bcb3e28159471334e67c2758c22c886a5b7d0ae7.jpg)
कबीर बेदी की तीसरी पत्नी परवीन दुसांज असल में उनकी बेटी पूजा बेदी से 4 साल छोटी हैं।
डिंपल कपाड़िया
/mayapuri/media/post_attachments/8b04fd274a2f41426c55c67725c1128988ae80ecb0f027d5e9e5bffd1bac6642.jpg)
डिंपल कपाड़िया सिर्फ 16 साल की थीं, जब उन्होंने 31 वर्षीय अभिनेता राजेश खन्ना से शादी की थी।
रेखा
/mayapuri/media/post_attachments/c7c37d2f7289e3349fb07a72d4bb14314c0da98511738e4238908311e9962f1d.jpg)
रेखा सिंदूर लगाती है, जबकि वह शादीशुदा नहीं है। हालाँकि उनके सिंदूर लगाने के बारे में कई सिद्धांत मौजूद हैं- और कुछ का कहना है कि यह उनके कथित प्यार, अमिताभ बच्चन के लिए है।
श्रीदेवी
/mayapuri/media/post_attachments/eed4e74dbde604ea5af3628469900e076a9b0dc87e1ab9a808aa8108e85fee1e.jpg)
शादी से पहले श्रीदेवी ने बोनी कपूर को बांधी थी राखी। 'मोस्ट ट्विस्टेड लव स्टोरी अवार्ड' निश्चित रूप से बोनी और श्रीदेवी कपूर को जाता है। श्रीदेवी जाहिर तौर पर बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी, मोना के घर एक मेहमान के रूप में आईं थी और वास्तव में बोनी कपूर को राखी भी बांधी थी। हालांकि बाद में उन्हें उनसे प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली।
13 साल की उम्र में श्रीदेवी मां की भूमिका निभाने वाली पहली अभिनेत्री थी। फिल्म ‘मुंदरु मुडिचू’ में श्रीदेवी ने रजनीकांत की सौतेली मां का किरदार निभाया था।
अनुपम खेर
/mayapuri/media/post_attachments/6f3b6e4b0e52fe940b8749541b35a8be874aecd7108d918699d8f04f747996a9.jpg)
अनुपम खेर ने फिल्म “सारांश” में 60 साल के व्यक्ति का किरदार निभाया था जबकि तब वह सिर्फ 29 साल के ही थे। हालांकि इस किरदार के लिए उन्होंने बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवोर्ड जीता था।
टॉम क्रूज़
/mayapuri/media/post_attachments/b678b7723eb8c01a9fb5f4e85ae021e215a10a655e9c4aa4b1ceb4beffcf418a.jpg)
वास्तव में टॉम क्रूज़ थे फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे” में पहली पसंद, क्या आप टॉम को राज मल्होत्रा के किरदार में इमेज़न कर सकते हैं।
पूजा भट्ट और आलिया भट्ट
/mayapuri/media/post_attachments/b7c9a84c7acf03c78e4e64778c3063c0f4dbebf30ea5f18b3b5064f63bcef89c.jpeg)
महेश भट्ट की बेटियां यानि पूजा भट्ट और आलिया भट्ट की उम्र में 21 साल का अंतर है। जी हां महेश भट्ट की पहली बेटी, पूजा भट्ट 43 वर्ष की हैं, जबकि उनकी सबसे छोटी बेटी आलिया भट्ट 22 वर्ष की हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और रीना रॉय
/mayapuri/media/post_attachments/3fabe653ff92be0712c5b5bb2e07329968ffdb6c99b0d499c6163df7dc0e2c5b.jpg)
शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा को रीना रॉय की बेटी कहा जाता हैं, क्योंकि सोनाक्षी की शक्ल रीना रॉय से काफ़ी हद तक मिलती है साथ ही रीना रॉय शत्रुघ्न की एक्स गर्लफ्रैंड भी रही हैं।
देवानंद
/mayapuri/media/post_attachments/2d9f6ec1039074b5beaae3c9bbd74094d70a4a70022587d37715ca03316e9272.jpg)
देवानंद साहब अपनी फिल्मों के टाइटल न्यूज पेपर की हेडलाइंस से लिया करते थे। वो ऐसा इसलिए करते थे ताकि लोग फिल्म से जुड़ाव महसूस कर पाएं।
सुनील दत्त
/mayapuri/media/post_attachments/2ed88c5c94d6d50137a00baaaf9880cd42415791706e24522a8defe8b70b7fa2.jpg)
सुनील दत्त ने एक दो नहीं, पूरी 20 फिल्मों में डकैत की भूमिका निभाई थी।
सलमान खान
/mayapuri/media/post_attachments/b8c261c85a8352bdd77c97bec71765f510f16af07123227f99b8671e279841f9.jpg)
सलमान खान को नहाने के साबुन इकठ्ठा करने का शौक है। उनके बाथरुम में बहुत सारे अलग-अलग तरह के साबुनों का कलेक्शन हैं। उनके सबसे पसंदीदा साबुन कुदरती फलों और सब्जियों से बने होते हैं।
सलमान खान ने अब तक किसी अभिनेत्री को किसी भी फिल्म में लिप-किस नहीं किया है।
शाहरुख़ खान
/mayapuri/media/post_attachments/4ad7469429b0a4af3dfea62150df316463ddfdeee184a7d67a09c76e56652e15.jpg)
शाहरुख़ खान को मुह से आवाज़ करके खाना पसंद हैं।
शाहरुख़ खान को करीब 2 बार सिर्फ इस वजह से एअरपोर्ट पर रोका जा चुका हैं, की उनके नाम के पीछे खान लगता हैं।
आमिर खान
/mayapuri/media/post_attachments/d6ee8f00559b1f8e0cf13c2f6f3230fcb2d5e59e42795917fd741f54fd0a94bd.jpg)
आमिर खान ने एक बार अपने सर से पूरे बाल कटा लिए थे, क्योंकि एक लड़की ने उनके प्यार को रिजेक्ट कर दिया था।
रणबीर कपूर
/mayapuri/media/post_attachments/1e476c098e316d58dd5a2cd33c1b935bb2abaffde79ba1e3f0adf052d545132d.jpg)
रणबीर कपूर अब भी अपनी माँ से हर हफ्ते 1500 रूपये जेब खर्च के लिए लेते हैं।
ऋतिक रोशन
/mayapuri/media/post_attachments/aced0cc5aa1e5d4f6c24df428594cd8eafa1ec84c0882b7649841684504c7cc7.jpg)
ऋतिक रोशन को बचपन से बोलते समय हकलाने की आदत है। वह अभी भी कई दफा बोलते हुए हकला जाते हैं।
राज कपूर
/mayapuri/media/post_attachments/78e5fa068d5408c5c7214a98b21d934a5991d7be28f1d39e3e51a400527fba7a.jpg)
राज कपूर बहुत अंधविश्वासी थे। उन्होंने अपनी फिल्म सत्यम शिवम सुन्दरम फिल्म के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने से पहले शराब पीना, मांसाहारी भोजन करना छोड़ दिया था। लेकिन फिर भी यह फिल्म बुरी तरह पिट गयी थी।
राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ पहली ऐसी हिंदी फिल्म थी जिसमें एक नहीं, दो इंटरवल थे।
मीना कुमारी
/mayapuri/media/post_attachments/89a3dc2ca349b682b474828d15efc67b528875ae5359dadf5898740857d5fdc5.jpg)
ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी के दाहिने हाथ में छह उँगलियाँ थी। वह हमेशा अपने दाहिने हाथ को छिपाने की कोशिश करती थी।
 Follow Us
                /mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)