Advertisment

'सोनाक्षी ने खाई फैन की बनाई फिश करी'  

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
'सोनाक्षी ने खाई फैन की बनाई फिश करी'  

सेलीब्रिटी को भी अपने प्रशंसकों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है और सोना उनसे अलग नहीं हैं। सोनाक्षी हाल ही में स्टार प्लस की एक ब्रांड फिल्म के लिये मुंबई में शूटिंग कर रही थीं। यह फिल्म डॉटर्स डे के अवसर पर रिलीज की जायेगी। उसी दौरान उन्हें बताया गया कि कुछ प्रशंसक स्टूडियो के गेट पर उनका इंतजार कर रहे हैं। चूंकि, थोड़ी ही देर में ब्रेक होने वाला था, इसलिये सोना ने अपने प्रशंसकों के साथ सेट पर समय बिताने का मन बना लिया।

Advertisment

उन्होंने प्रशंसकों को अंदर बुलवाया और उन्हें अपने लिये भेजे गये घर पर बने खाने का स्वाद चखाया। इस दौरान प्रशंसकों ने सोनाक्षी के साथे सेल्फीज एवं तस्वीरें खींची। उन्होंने प्रशंसकों के साथ थोड़ा और समय बिताया और अपने किरदारों एवं फिल्मों के बारे में उनकी राय पूछी।

एक प्रशंसक उनके लिये उनकी पसंदीदा फिश करी भी लेकर आया था और सोनाक्षी ने उसका भरपूर आनंद उठाया।

शूटिंग पर वापस लौटने से पहले सोना ने सबको बिदा किया और सुनिश्चित किया कि उनके प्रशंसक अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के साथ यादों का खजाना लेकर जायें।

Advertisment
Latest Stories