'यू करके' में अपनी अदाओं से दीवाना बना रहीं सोनाक्षी सिन्हा

author-image
By Pankaj Namdev
'यू करके' में अपनी अदाओं से दीवाना बना रहीं सोनाक्षी सिन्हा
New Update
 'दबंग 3' का नया गाना 'यू करके' कल रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। जब से गाना रिलीज हुआ है तब से सोनाक्षी सिन्हा अपने इंस्टाग्राम पर गाने के बिहाइंड द सींस, फनी मोमेंट्स और गाने के दौरान खींची हुई अपनी फोटोस अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।

गाने में सोनाक्षी सिन्हा ने रंग बिरंगी साड़ियां पहनी है। कभी नीली तो कभी पीली साड़ियों में थिरकती हुई सोनाक्षी लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं।

गाने में कोरियोग्राफी है प्रभु देवा की। गाना मस्ती भरा है जिसे देखकर कोई भी इंसान खुद को डांस करने से रोक नहीं पाएगा।  सलमान खान भी इसमें अजब गजब डांस करते दिख रहे हैं.  इस फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी साईं मांजरेकर डेब्यू कर रही हैं. 'दबंग 3'  20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

#Sonakshi Sinha #Instagram #New Song #dabang 3
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe