'सर्कस' में 'सुनील शेट्टी' की बेटी बनेगीं 'सोनाक्षी सिन्हा'

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
'सर्कस' में 'सुनील शेट्टी' की बेटी बनेगीं 'सोनाक्षी सिन्हा'

जल्द ही सोनाक्षी सिन्हा पिता और पुत्री के रिश्ते पर आधारित फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आएँगी। सबसे बड़ी बात है कि इस फिल्म में अभिनेता सुनील शेट्टी उनके पिता का किरदार निभा रहे है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। पहले इस फिल्म के लिए परिणीती चोपड़ा और कंगना रनौत का नाम सामने आ रहा था, लेकिन आखिर में सहमति सोनाक्षी के नाम पर हुई। इस फिल्म की कहानी एक पिता और उसकी बेटी पर आधारित है जो अपने पिता के सपने पूरा करने के लिए अपनी जी जान लगा देती है। इस फिल्म को बॉस्को मार्टिस डायरेक्टर कर रहे है, जो कि एक कि मशहूर कोरियोग्राफर भी है। बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म है। यह फिल्म एक म्यूजिकल ड्रामा बेस्ड फिल्म है, इसमें सोनाक्षी सिन्हा का किरदार ट्रम्पीज़ आर्टिस्ट और सुनील शेट्टी का किरदार रिटायर्ड सर्कस आर्टिस्ट का होगा। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से अमेरिका में शुरू की जायेगी। सोनाक्षी को इस फिल्म से काफी उम्मीद है, क्योंकिं उनकी हालिया रिलीज़ फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। अब देखना यह है की वह एक बेटी के रूप में दर्शकों को कितना लुभा पाती है।

Latest Stories