भुज द प्राइड ऑफ इंडिया से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक रिलीज, दिखा दमदार अंदाज

author-image
By Sangya Singh
New Update
भुज द प्राइड ऑफ इंडिया से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक रिलीज, दिखा दमदार अंदाज

भुज के पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अंदाज

अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक आज रिलीज कर दिया गया है। भुज के इस पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा चलती हुई नजर आ रही हैं और उनके पीछे युद्ध होता दिख रहा है। भुज के पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा भी काफी दमदार अंदाज में दिखाई दे रही हैं। अपने फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा, ''सुंदरबेन जेठा के महान किरदार को पर्दे पर निभाकर गौरव महसूस कर रही हूं। वो एक ग्रेट सोशल वर्कर थीम जो 299 महिलाओं के साथ भारतीय सेना की मदद के लिए पहुंची थी। भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया एक संजीदा सच है, जिसका बाहर आना जरूरी है।''

अजय देवगन निभा रहे वायुसेना अधिकारी का किरदार

वहीं, इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक दुधिया द्वारा इसमें अजय देवगन का फर्स्ट लुक शेयर किया गया था। फिल्म में अजय देवगन मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म में अजय देवगन को एक वायुसेना अधिकारी का किरदार निभाते देखा जाएगा है। फिल्‍म की कहानी की बात करें, तो ये फिल्म साल 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान जंग पर आधारित है। फिल्म को इसी साल 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में अजय देवगन स्कॉड्रन लीडर विजय कार्णिक के किरदार निभा रहे हैं।

गौरतलब है कि स्कॉड्रन लीडर विजय कार्णिक ने 1971 की लड़ाई के दौरान पाकिस्तान के सभी एयरस्पेस को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया था। आपको बता दें कि 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में कई बड़े स्टार्स एकसाथ नजर आएंगे। इस फिल्म में संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, एमी विर्क और शरद केलकर भी हैं। फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी।

ये भी पढ़ें- नेटफ्लिक्स फिल्म रात अकेली है का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री सुलझाएंगे नवाजुद्दीन

Latest Stories