/mayapuri/media/post_banners/9edc1b71b9ab462b5b2b54757d0ae981764ab35f03de8ce1a878648a933ddfe5.jpg)
हिन्दी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कुछ समय पहले एक ट्विट कर पूरे देश को निराश और दुखी कर दिया था। सोनाली ने बताया था कि उनको कैंसर हो गया है जो उनके शरीर में तेजी से फैल गया है। इसी के बाद वो अमेरिका चली गयी थीं और तबसे उनकी सेहत के बारे में कोई जानकारी नहीं आयी थी। अब पहली बार सोनाली की सेहत की जानकारी आयी है जो खुशखबरी है। आइए जानें क्या है वो खुशखबरी।
अमेरिका के अस्पताल में भर्ती हैं सोनाली
सोनाली बेंद्रे अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क के अस्पताल में भर्ती हैं। वो इस समय जहां भर्ती हैं वो कैंसर का सबसे बड़ा अस्पताल है। सोनाली मेटास्टेटिस कैंसर से जूझ रही हैं और ये कैंसर उनके पूरे शरीर में फैल चुका है। इसी के बाद से उनका वहां इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान सोनाली को अपने बाल भी कटवाने पड़े थे। जिसकी फोटो उन्होंने अपलोड भी की थी।
अभी तक नहीं आयी थी सेहत की खबर
सोनाली बेंद्रे कैसी हैं, उनका इलाज कैसा चल रहा है और अस्पताल में उनकी सेहत में क्या सुधार हो रहा है। इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। उनकी सेहत की सूचना न मिलने से उनके फैंस बहुत परेशान हो रहे थे। सोनाली का लड़का और बेटा भी अपनी मां के पास ही पहुंच गये थे। हालांकि अब फैंस को पहली बार सोनाली की सेहत की रिपोर्ट मिलने जा रही है।
सोनाली की ननद लेकर आयी है बड़ी खुशखबरी
सोनाली के फैन्स के लिए सोनाली की सेहत से जुड़ी खबर आ गयी है। ये खबर कोई और नहीं उनकी ही ननद सृष्टि आर्या लेकर आयी हैं। वो सोनाली मिलकर उनकी सेहत का हाल जानने गई थी। उन्होंने ही बताया है कि सोनाली कैंसर से बहुत डटकर मुकाबला कर रही हैं। सबसे अच्छी बात जो उन्होंने बतायी है वो है कि सोनाली की सेहत में तेजी से सुधार भी हो रहा है। यानि कैंसर विरोधी दवाएं उन पर असर दिखा रही हैं। इसका मतलब है कि अब सोनाली के बचने की उम्मीद और बढ़ गयी है।