मुंबई पुलिस के प्रोग्राम के लिए इस ऐक्ट्रेस ने रद्द कीं छुट्टियां

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
मुंबई पुलिस के प्रोग्राम के लिए इस ऐक्ट्रेस ने रद्द कीं छुट्टियां

पिछले कई महीनों से लगातार काम करने के बाद अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी अपने परिवार के साथ कुछ वक्त बिताने के लिए दीवाली की छुट्टियों में हांगकांग निकल गयी थीं। बेटी कावेरी के साथ हांगकांग के डिस्नेलैंड की सफर करने पहुंची सोनाली को अपनी छुट्टियाँ जल्दी खत्म करके मुंबई लौटना पड़ा हैं।

स्वरतरंग का मिला न्यौता

सोनाली को मुंबई पुलिस की ओर से उनके वार्षिक स्वरतरंग कार्यक्रम का न्यौता मिला। मुंबई पुलिस के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सोनाली हांगकांग से लौट कर आयीं।

सोनाली कहतीं हैं, “मुझे कम से कम दीवाली की छुट्टियाँ तो मिली। लेकिन मुंबई पुलिस तो पूरे साल बिना छुट्टियाँ त्योहारों के दिन भी काम करती रहतीं हैं। मैं अपनी छुट्टियाँ रद्द करके केवल मुंबई पुलिस के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लौटी।“

Latest Stories