/mayapuri/media/post_banners/0dd58c21bb287d9144bc66f54e9c99151631691c3d784c81adcb17bf3d819901.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। सोनम की शादी की डेट के लिए अब लोगों का इंतजार खत्म हुआ। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की तारीख को परिवार के लोगों ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। परिवार वालों ने मीडिया को ये जानकारी दी है कि 8 मई को दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे।
Actor #SonamKapoor's house in Mumbai's Juhu, decorated with lights ahead of her wedding with #AnandAhuja on 8 May. pic.twitter.com/Be9mLlT5HT
— ANI (@ANI) May 1, 2018
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई को होने वाली है जिसकी जानकारी परिवार वालों ने मीडिया को दी है। खबर के मुताबिक, कपूर और आहूजा परिवारों को सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी का ऐलान करते हुए बहुत खुशी हो रही है। सोनम और आनंद की शादी 8 मई को मुंबई में संपन्न होगी। ये दोनों परिवारों का एक निजी इवेंट होगा तो सबसे हमारी ये गुजारिश होगी कि परिवारों की निजता का ख्याल रखा जाए। आप सभी के आशीर्वाद और प्यार के लिए धन्यवाद।
The Kapoor & Ahuja families, take great joy and pride, in announcing the marriage of Sonam Kapoor & Anand Ahuja. The wedding will take place on the 8th of May in Mumbai: Official Statement (file pic) pic.twitter.com/O4vTbdahv7
— ANI (@ANI) May 1, 2018
आपको बता दें, सोनम की शादी मुंबई में इस वजह से हो रही है क्योंकि सोनम की दादी की तबियत ठीक नहीं रहती है, डॉक्टर ने उन्हें विदेश यात्रा करने से मना किया है और सोनम अपने सभी परिवार वालों की उपस्थिति में दुल्हन बनना चाहती थीं इसीलिए दोनों ने मुंबई में ही शादी करने का प्लान बनाया।
➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>