Advertisment

‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का ट्रेलर रिलीज़, इस प्रेम कहानी में छिपे हैं कई राज़

author-image
By Sangya Singh
New Update
‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का ट्रेलर रिलीज़, इस प्रेम कहानी में छिपे हैं कई राज़

बॉलीवुड एक्‍टर राजकुमार राव, सोनम कपूर  और राजकुमार राव स्टारर फिल्‍म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 2 मिनट 34 सेकेंड के इस ट्रेलर में फिल्म की कहानी को बेहद दि‍लचस्प तरीके से दिखाया गया है। इस फिल्‍म में पहली बार एक्‍ट्रेस सोनम कपूर और उनके पिता अनिल कपूर बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं।

Advertisment

इतना ही नहीं, दोनों पिता और बेटी के किरदार में नजर आने वाले हैं। लवस्‍टोरी से सजी इस कहानी में आपको कई ट्व‍िस्ट देखने को मिलेंगे और कई सीक्रेट्स खुलेंगे। फिल्म में अनिल कपूर, सोनम कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला अहम भूमिका में दिखेंगे।

खबरों के मुताबिक, फिल्म की कहानी 'लव' पर बेस्ड है। राजकुमार राव एक मुसलमान लड़के के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का टाइटल अनिल कपूर-मनीषा कोइराला की हिट मूवी '1942 अ लव स्टोरी' के पॉपुलर गाने 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' से लिया गया है।

हाल ही में अनिल कपूर के जन्मदिन पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया, जिसे अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का फर्स्ट लुक पेश करते हुए बहुत एक्साइटेड फील कर रहा हूं। क्योंकि यह सफर मेरे जन्मदिन पर ही शुरू किया जा रहा है।' आपको बता दें कि फिल्म 1 फरवरी को रिलीज होगी।

Advertisment
Latest Stories