ऑफ शॉल्डर गाउन में इवेंट अटेंड करने पहुंची सोनम कपूर , ग्लैमरस तस्वीरें हुई वायरल

author-image
By Chhaya Sharma
ऑफ शॉल्डर गाउन में इवेंट अटेंड करने पहुंची सोनम कपूर ,  ग्लैमरस तस्वीरें हुई वायरल
New Update

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अकसर अपने यूनिक फैशन सेंनस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। फैंस उनके लुक को काफी पसंद करते है। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाती है।

हाल ही में सोनम कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।  दरअसल सोनम कपूर बीती रात 'फिल्मफेयर ग्लैमरस एंड स्टाइल अवॉर्ड्स' अटेंड करने पहुंची। इस दौरान की कई तस्वीरें सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। तस्वीरों में सोनम ब्लैक कलर का ऑफ शॉल्डर गाउन में खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने चेहरे को नेट से ढका है। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए सोनम ने डार्क मेकअप किया है। उनका यह लुक बेहद पसंद आ रहा है। उनकी तस्वीरें  सोशल मीडिया पर काफी  वायरल हो रही है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम हाल ही में फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आईं। फिल्म में राजकुमार राव, अनिल कपूर और जूही चावला अहम किरदार में नजर आए। अब सोनम जल्द ही अभिषेक शर्मा की फिल्म 'द जोया फैक्टर' में  काम करती नजर आएंगी।

>

#bollywood news #Sonam Kapoor #Instagram #Social Media #Bollywood Actress #event #Bolllywood
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe