सोनम कपूर का दिखा पंजाबी लुक ,पति आनंद आहूजा के साथ करवाया रॉयल फोटोशूट

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
सोनम कपूर का दिखा पंजाबी लुक ,पति आनंद आहूजा के साथ करवाया रॉयल फोटोशूट

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर  बॉलीवुड इंडस्ट्री में फैशन आइकॉन से जानी जाती है।  वह अकसर अपने लुक के चलते सुर्खियों में बनी रहती है। लोग उनके फैशन सेंस को बेहद पसंद करते है।। यहां तक की लड़कियां उनके ड्रेसिंग सेंस को फॉलो भी करती हैं।

हाल ही में एक बार फिर से सोनम की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन त्वीरों को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ श्यर की है। इन लेटेस्ट तस्वीरों वह गोल्डन कलर का शिफॉन ब्रोकेड घागरा और गोटा वर्क चोली पहने हुए नजर आ रही है। जिस्में वह बेहद ग्लैमरस लग रही है। उनका यह पंजाबी लुक फैंस को बेहद पसंद  रहा है। पंजाबी लुक के साथ उन्होंने नेकपीस, ईयरिंग्स और ब्रेसलेट पहना हुआ है। जो उनके लुक कंप्लीट करते हुए और भी खूबसूरत बना रहा है। इसी के साथ रेड लिपस्टिक भी सोनम को और सेक्सी बना रही है। वहीं इस तस्वीरों में सोनम के साथ अनके पति आनंद आहूजा भा नजर आ रहे है। आनंद सूट पहने हुए रॉयल अंदाज में दिख रहे हैं। सोनम , आनंद के साथ कैमरे में मुस्कुराते हुए पोज भी दे रही है। उनकी यह तस्वीरें पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर क वायरल हो रही हैं। फैंस को तस्वीरे बेहद  पसंद आ रही है।

बता दें की सोनम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में  बिजी है। फिल्म में उनके साथ पिता अनिल कपूर अहम किरदार में दिखेंगे। इस फिल्म में भी दोनों बेटी और पिता की भूमिका में नजर आएंगे। अनिल के अलावा फिल्म में राजकुमार राव, जूही चावला लीड रोल में हैं। ये फिल्म 1 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। इसके अलावा सोनम 'द जोया फैक्टर' में भी नजर आएंगी।

Latest Stories