Advertisment

सोनम कपूर के लिए कुछ ऐसा रहा साल 2018, वीडियो के जरिए शेयर किए खास लम्हें

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
सोनम कपूर के लिए कुछ ऐसा रहा साल 2018,  वीडियो के जरिए शेयर किए खास लम्हें

हर कोई अपने बीते साल यानि 2018 की कुछ यादें शेयर कर रहा है।  उन्हीं में से  बॉलीवुड स्टार्स भी है। उन्हीं में से एक एक्ट्रेस सोनम कपूर भी है। उनका कहना है  की उनका साल 2018 बेहद खास रहा। इस साल उन्होंने न केवल बेहतरीन फिल्में कर सुर्खियां बटोरी बल्कि लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में भी बंधीं। उनके लिए साल 2018 में कौन-कौन से लम्हें सबसे खास रहे हैं इसे सोनम ने एक वीडियो के जरिए बताने की कोशिश की है।

Advertisment

दरअसल हाल ही में सोनम कपूर ने अपने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर कि है। इस वीडियो में उन्होंने फिल्म ‘पैडमैन’, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’, ‘निखिल और जोया’, ‘संजू’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘ब्राइडल शूट’, आनंद आहूजा संग हुई शादी,अपने पैरेंट्स और भाई-बहनों के साथ बिताए लम्हों को शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा- ‘साल का अंत हमेशा आपके दिमाग में भविष्य के बारे में सोचने के साथ ही बीते हुए पलों को याद करने के विचार आते हैं। मैंने साल 2018 के अपनी जिंदगी के सबसे खास मोमेंट्स को चुना है। इस साल के ये लम्हे प्यार, सेलिब्रेशन, हंसी, परिवार और आर्ट से जुड़े रहे। शुक्रिया साल 2018।’

बता दें की सोनम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में बिजी है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। इस फिल्म में सोनम लस्बियन का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में पहली बार वह पिता अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिल्म में जूही चावला और राजकुमार राव भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

Advertisment
Latest Stories