/mayapuri/media/post_banners/0aa6acb6c9603065c3bbd72e16e1ff2a2b0cceef93bfa4294a11b75f2ecdd125.jpg)
अगर हम बॉलीवुड में शादी की बात करें तो साल 2017 बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा के नाम रहा अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली से इटली में शादी की। वही अब खबर आ रही है की बॉलीवुड की फैशन आइकन सोनम कपूर भी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
जोधपुर में होगी शादी
जी हां खबर है की सोनम कपूर अपने बिजनेसमेन बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से अगले साल मार्च में शादी कर सकते हैं. खबरों की माने तो इनकी शादी के लिए जोधपुर में लोकेशन भी बुक की जा चुकी है।
Sonam Kapoor, Anand Ahujaफिलहाल दोनों लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं. दोनों ने अपने रिलेशन को अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन दोनों को कई जगह साथ देखा जाता है। दोनों अक्सर छुट्टियां मनाने भी साथ जाते हैं। दोनों पिछले तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रह हैं।
अगर इस बात में सच्चाई है तो हम कह सकते हैं की साल 2018 फैशन क्वीन सोनम कपूर के नाम होने वाला है।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)