पति आनंद के साथ लंदन नहीं मुंबई में ही रहेंगी सोनम, साल के अंत तक होंगी शिफ्ट

author-image
By Sangya Singh
New Update
पति आनंद के साथ लंदन नहीं मुंबई में ही रहेंगी सोनम, साल के अंत तक होंगी शिफ्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में नहीं बल्कि मुंबई में ही रहेंगी। खबरों के मुताबिक, सोनम पति के साथ साल के अंत तक मुंबई शिफ्ट हो सकती हैं। फिलहाल वह आनंद आहुजा के साथ लंदन में हैं, लेकिन जानकारी के मुताबिक वो दोनों मुंबई के बांद्रा कर्ला कॉम्प्लैक्स में शिफ्ट होने का प्लान कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोनम ने साल 2015 में 35 करोड़ रुपये में एक घर खरीदा था। आपको बता दें कि सोनम की मेंहदी का फंक्शन इसी घर में हुआ था।

खबरों के मुताबिक, 'सोनम ने इस प्रॉपर्टी में काफी वक्त पहले पैसा लगाया था। यह सोचकर कि दोनों अपना वक्त यहां मुंबई में गुजारेंगे, वह चाहती हैं कि बांद्रा उनका मैरिटल होम बने। उन्होंने इस घर को तैयार कराना भी शुरू कर दिया है। हाल ही में अपनी लंदन ट्रिप के दौरान वह इस घर के लिए कुछ सजावटी सामान लेकर भी आई थीं।'

बताया जा रहा है कि उनका कैलेंडर बैक टू बैक फिल्मों से अटा पड़ा है। एक बार उन्होंने 'द जोया फैक्टर' की शूटिंग शुरू कर दी तो उन्हें अपने घर की सजावट के लिए शायद ही वक्त मिलेगा। वह इस साल के अंत तक इस घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रही हैं। यह कपल अपना वक्त दिल्ली, मुंबई के बीच बांटेगा जहां उनके परिवार रहते हैं, और कुछ वक्त लंदन के लिए जहां आनंद का बिजनेस है।

Latest Stories