/mayapuri/media/post_banners/990ac62e9216e6702c768b393c9485f6bb4b7ae3c0928acac78d2c3dcd3a7ab6.jpg)
सभी जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में फैशन का बोलबाला है। जिधर देखो उधर हर रोज बॉलीवुड स्टार्स नए-नए और अलग तरह के फैशन को फॉलो करते हुए नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटी आए दिन अलग-अलग स्टाइल और ड्रेसेज में नजर आते हैं। वहीं, ये नया फैशन स्टाइल कहीं न कहीं हमारी भारतीय सभ्यता और संस्कृति को बहुत नीचे झुकाता जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनम कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।
दरअसल, बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में जोर-शोर से बिजी हैं। लेकिन हाल ही में शादी के बंधन में बंधी सोनम को उनके मंगलसूत्र की वजह से ट्रोल किया जा रहा है। शादी वाले दिन आनंद आहूजा ने मंगलसूत्र सोनम के गले में पहनाया था। लेकिन दूसरे ही दिन से यह सोनम की कलाई पर नजर आ रहा है। जब ट्रोलर्स ने फिल्म प्रमोशन के दौरान इसे उनकी कलाई पर देखा को उन्हें सोशल मीडिया पर आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया।
क्या आपको वाकई लगता है कि समझदार लोग 'वीरे दी वेडिंग' देखने जाएंगे
सोशल मीडिया यूजर्स सोनम के मंगलसूत्र पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'क्या आपको वाकई लगता है कि समझदार लोग 'वीरे दी वेडिंग' देखने जाएंगे। सोनम कपूर ने फिल्म में मंगलसूत्र को गाली दी है और बाद में वे खुद इसे पहन रही हैं। फिल्म में उन्होंने सही कहा है, 'जब तक #@ मंगलसूत्र गले में नहीं पड़ता, लाइफ अधूरी ही रहती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'फेमिनिज्म पर लेक्चर देने वाली सोनम कपूर को भी अब मंगलसूत्र पहनना पड़ेगा। लेकिन 'वीरे दी वेडिंग' के मुताबिक, ये तो फेमिनिज्म के नाम पर धब्बा है।'
आपको बता दें, कि सोनम कपूर के मंगलसूत्र में उनके और पति आनंद आहूजा के राशि वाले पेंडेंट लगे हुए हैं। ये ब्रेसलेट वाला मंगलसूत्र उन्होंने उन्होंने खासतौर से ऑर्डर पर बनवाया है। सेलेब्रिटी ज्वैलरी डिजाइनर काजल फबियानी ने इसे डिजाइन किया है।