अमित कुमार और इंडियन आइडल पर हो रही क्नट्रोवर्सी पर Sonu Nigam ने तोड़ी चुप्पी

author-image
By Pragati Raj
New Update
अमित कुमार और इंडियन आइडल पर हो रही क्नट्रोवर्सी पर Sonu Nigam ने तोड़ी चुप्पी

अमित कुमार और शो इंडियन आइडल को लेकर कई दिनों से क्नट्रोवर्सी चल रही है। इसी को लेकर सिंगर Sonu Nigam ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में सोनू निगम ने बहुत सी बात कही है।

Sonu Nigam ने कहा- “कई दिनों से मैं ये क्नट्रोवर्सी पढ़ रहा हूं। मैं चुप हूं तब से। लेकिन अब मेरे बर्दास्त के बाहर हो रही है। अमित कुमार जी जब शो इंडियन आइडल में आए और आपलोगों से देखा। आधे लोगों से शोर मचाया कि बच्चों ने वैसा नहीं गया या जो भी जज हैं उन्होंने भी अच्छा नहीं गया। ये आपका ओपिनियन है। अब हर कोई किशोर कुमार नहीं बन सकता। एक्चवली कोई नहीं बन सकता। हर कोई उनके गानों के साथ इंसाफ नहीं कर सकता, कहना का ये मतलब है। अमित कुमार जी आए है बहुत बड़े आदमी हैं। पहली बात तो हमारे उस्ताद के बेटे हैं। वो ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने हमसभी से सबसे अधिक इस इंडस्ट्री को देखा है। हमसे ज्यादा दुनिया देखी है। वो बहुत सीधे इंसान है। कुछ नहीं बोलते हैं। इसका आपलोग फायदा उठा रहे हैं। मैं ये बात प्रेस से बोलना चाहता हूं और इंडियन आइडल टीम से। ये क्नट्रोवर्सी को खत्म कर देना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा- “इसमें इंडियन आइडल की भी गलती नहीं है। अगर आप कह दे कि बच्चे हैं इन्हें इनकरेज करने के लिए इनकी तारीफ कर देना इसमें कुछ गलत नहीं है। मीडिया ने अमित कुमार जी से पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे कहा गया था तारीफ करने। प्रेस ने पूछा कि सब कह रहे कंटेस्टेंट ने अच्छा नहीं गाया तो उन्होंने कहा कि मुझे कहा गया था इनकी तारीफ करने को मैंने वहीं किया। इसमें अब न इंडियन आइडल की गलती है न ही अमित कुमार जी की। ये गलती उनलोगों की है जो इस बात को खीच रहे हैं।“

उन्होंने आगे बहुत सी बात कही है। Sonu Nigam ने आगे क्या कहा इस वीडियो में सुना जा सकते हैं।

वीडियो शेयर करते हुए सोनू ने इसे कैप्शन दिया- “एक मेसेज है आप सभी के लिए अमित कुमार जी और इंडियन आइडल से जुड़ा। और कोई भी किशोर कुमार को अमित कुमार से बेहतर जान सकता है।”

Latest Stories