वैकेशन एंजॉय करते हुए सृष्टि रोडे ने शेयर की तस्वीरें, मस्ती भरे अंदाज के साथ दिखा क्यूत लुक

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
वैकेशन एंजॉय  करते हुए सृष्टि रोडे ने शेयर की तस्वीरें, मस्ती भरे अंदाज के साथ दिखा क्यूत लुक

टिवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे अक्सर अपने बोल्ड और सेक्सी लुक को लेकर सुर्खियों में रहती है। फैंस उनके लुक को बेहद पसंद करते है। उनकी तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। हाल ही में एक बार फिर सृष्टि रोडे की कुछ तस्वीरें सामने आई है।

दरअसल सृष्टि इन दिनों यूएई में वैकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस वैकेशन की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो पोल्का डॉट्स वाली टॉप पहने हुए बेहद क्यूट और सेक्सी नजर आ रही है। टॉप के साथ मैचिंग हेयरबैंड उनके लुक को परफैक्ट बना रहा है। उन्होंने शारजाह के अलग-अलग लोकेशंस की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। तस्वीरों में वह काफी मस्ती करते हुए दिख रही हैं। कई तस्वीरों में वह गोल्फ खेलते हुए भी नजर आ रही है। वहीं सृष्टि तितली के साथ भी पोज दे रही हैं। मस्ती के बाद उन्होंने शारजाह के मस्जिद में माथा टेका। उन्होंने अलनूर मस्जिद में भी जमकर पोज दिए। सारी तस्वीरों में सृष्टि बेहद खूबसूरत लग रही है। फैंस को उनका मस्ती भारा क्यूट अंदाज बेहद पसंद  रहा है।

बता दें सृष्टि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फैंस उनके लुक और स्टाइल को बेहद पसंद करते है। इसके अलावा सृष्टि पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे बिग बॉस 12 नजर आ चुकी है। सृष्टि फिल्म 'गबरू गैंग' से बॉलीवुड में डेब्यु करने वाली हैं। इसके साथ वह जल्द ही एक म्यूजिक विडियो में नजर आने वाली हैं।‘

Latest Stories