/mayapuri/media/post_banners/900d90968b862522adb03529599321393731dfb52fd408c0be5347181800d06d.jpg)
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का कल 55वां बर्थडे था. उन्होंने अपना बर्थडे फैमिली और फ्रेंड के साथ दुबई में सेलिब्रेट किया. उन्होंन साबित कर दिया कि एक किंग अपने बर्थडे को कैसे सेलिब्रेट करता है.
बता दें कि शाहरुख खान अपने फैमिली के साथ दुबई में है. किंग खान के बर्थडे पर उनके फैंस ने लगातार सोशल मीडिया पर बधाई दी. इसके अलावा दुबई की बुर्ज खलीफा ने भी सुपरस्टार्स शाहरुख खान को एक खास अंदाज में बर्थडे की बधाई दी.
बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान के अलग-अलग फिल्मी किरदार की स्क्रीनिंग की गई. हिंदी, अंग्रेजी और अरबी भाषा में शाहरुख खान को बर्थडे विश किया गया.
बुर्ज खलीफा ने दुनिया की सबसे बड़ी इमारत हुई इस स्क्रीनिंग का वीडियो ट्वीट किया और लिखा, बॉलीवुड के बादशाह के जन्मदिन समारोह के मौके पर बुर्ज खलीफा जगमगाया! जन्मदिन की शुभकमानाएं शाहरुख खान.
#BurjKhalifa adds sparkle to the birthday celebration of the Baadshah of Bollywood! Happy birthday @iamsrk! #ShahRukhKhan
احتفالاتنا بعيد ميلاد نجم بوليوود وملكها، شاروخان، لا يمكن أن تمر دون أن نضيء #برج_خليفة لنهنئه على طريقتنا! كل عام وأنت بخير! pic.twitter.com/xFMycVD90V— Burj Khalifa (@BurjKhalifa) November 2, 2020
शाहरुख खान ने इस स्क्रीनिंग के खुशी जताई और मोहम्मद अलबार, बुर्ज खलीफा को शुक्रिया कहा.
#BurjKhalifa adds sparkle to the birthday celebration of the Baadshah of Bollywood! Happy birthday @iamsrk! #ShahRukhKhan
احتفالاتنا بعيد ميلاد نجم بوليوود وملكها، شاروخان، لا يمكن أن تمر دون أن نضيء #برج_خليفة لنهنئه على طريقتنا! كل عام وأنت بخير! pic.twitter.com/xFMycVD90V— Burj Khalifa (@BurjKhalifa) November 2, 2020
शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा,'खुद को दुनिया की सब बड़ी स्क्रीन पर देखकर बहुत अच्छा लगा. मेरे दोस्त मोहम्मद अलबार ने मेरी अगली फिल्म से पहले ही मुझे एक बड़ी स्क्रीन पर दिखाया.
बुर्ज खलीफा और एम्मार दुबाई आपका धन्यवाद और आप सभी को ढेर सारा प्यार. दुबई में मेरे अपने मेहमान होने के नाते... मेरे बच्चे बहुत प्रभावित हुए और मैं इसे प्यार कर रहा हूँ.