/mayapuri/media/post_banners/c4f277fe679941477e8e412c928c788ffd517873cfd1d4c521ee89d3cb33c29e.jpg)
‘सेलिब्रिटी बिग ब्रदर’ की स्टार स्टीफनी डेविस अक्सर हॉट फोटो और सेक्सी फिगर की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। उनके लुक को फैन बेहद करते है। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो जाती है। लोग उनके सेक्सी फिगर के दीवाने है।
हाल ही में एक बार फिर से स्टीफनी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। दरअसल, बिती रात स्टीफनी क्रिसमस पार्टी अटेंड करने पहुंचे थी। इस दौरान उनके साथ होली ओक्स के को-स्टार ओवेन वार्नर भी नजर आए। इस दौरान दोनों बहुत रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे थे। पार्टी में स्टीफनी ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने हुए बेहद हॉट लुक को साथ अपने सेक्सी अंदाज में नजर आ रही हैं। स्टीफनी ने ड्रेस के साथ न्यूड मेकअप किया था वहीं उन्होंने बालों का टाईअप किया था,जो उनके लुक को और सेक्सी बना रहा था। स्टीफनी ने ड्रेस के साथ मैचिंग क्लच भी कैरी किया हुआ था। वहीं ओवेन कैजुअल लुक में बेहद हैंडसम लग रहे थे। ओवेन ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट और पैंट पहनी हुई थी। उन्होंने इसके साथ जैकेट भी पहनी हुई थी। जो ओवेन ने बाद में निकाल दी थी। दोनों ने साथ मिलकर कैमरे के सामने बेहद रोमांटिक पोज भी दिए।
दोनों एक दूसरे के साथ काफी मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। कुछ तस्वीरों में ओवेन स्टीफनी को किस करते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ तस्वीरों में वह एक्ट्रेस के साथ इंटीमेट होते दिख रहे हैं। सड़क पर स्टीफनी और ओवेन एक दूसरे के साथ लिपलॉक कर रहे हैं। यह कपल एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आया।
बता दें कि स्टीफनी डेविस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके लुक को फैंस काफी पसंद करते हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट स्टीफनी की बोल्ड और हॉट तस्वीरों से भरा पड़ा है।