राजकुमार राव नहीं, अब स्त्री के सीक्वल में नज़र आएंगे वरुण धवन !

author-image
By Sangya Singh
New Update
राजकुमार राव नहीं, अब स्त्री के सीक्वल में नज़र आएंगे वरुण धवन !

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल् ने बॉक्सऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था और दर्शकों को भी ये फिल्म बेहद पसंद आई थी। इसके बाद से ही फिल्म के सीक्वल की चर्चा है। लेकिन अब खबर है कि फिल्म का सीक्वल तो बनेगा, लेकिन इसमें राजकुमार राव की जगह वरुण धवन नजर आएंगे।

खबरों के मुताबिक, फिल्म में राजकुमार राव की जगह मेकर्स वरुण धवन को लेने की तैयारी में हैं। स्त्री फिल्म में लीड एक्टर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी ने काम किया था। फिल्म की कहानी और कलाकारों की एक्ट‍िंग दोनों को ही खूब पसंद किया गया था। फिल्म के कई डायलॉग्स सुपरहिट रहे। अब फैंस को इसके सीक्वल का इंतजार है।

बताया जा रहा है कि वरुण से फिल्म निर्माताओं ने कई बार मुलाकात की है। लेकिन मेकर्स वरुण धवन और राजकुमार दोनों को लेकर फाइनल नहीं कर पाए हैं। दरअसल, इन दिनों वरुण हर एक जॉनर में काम करना चाहते हैं, क्योंकि वह हर एक फिल्म के साथ अपने फैंस को कुछ नया देना चाहते है।

बता दें, कि वरुण धवन निर्देशक अभिषेक वर्मन की फिल्म कलंक में नजर आने वाले है। इस फिल्म में वरुण की जोड़ी एक बार फिर से आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाली है। कलंक के अलावा वरुण फिल्म स्ट्रीट डांसर में भी नज़र आएंगे। इसमें उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर होंगी।

Latest Stories