Advertisment

सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी, पहली बार करने जा रहे हैं यह काम

author-image
By Sangya Singh
New Update
सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी, पहली बार करने जा रहे हैं यह काम

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सुनील शेट्टी 57 साल के हो चुके हैं और इस उम्र में भी वह अपनी फिटनेस और अपनी एक्टिंग से यंग एक्‍टर्स को भी मात देते हैं। आज भी सुनील शेट्टी घंटों जिम में पसीना बहाते हैं और खुद को मजबूत और फिट रखते हैं। आपको बता दें कि अब इस उम्र में वह अपने करियर की दूसरी और नई पारी खेलने जा रहे हैं। इस बात का खुलासा उन्‍होंने खुद सोशल मीडिया पर किया है।

Advertisment

बता दें कि सुनील शेट्टी बॉलीवुड के बाद अब साउथ का रुख कर रहे हैं। अब वह साउथ इंडियन फिल्मों में नजर आने वाले हैं, वो भी एक खास रोल में। गौरतलब है कि इस तरह का रोल सोनू सूद, विवेक ओबेरॉय भी निभा चुके हैं। उन्‍होंने इस किरदार के लिए हामी भी भर दी है।

सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने बताया कि वो पहली बार कन्नड़ फिल्म ‘पैलवान’ में नजर आएंगे। इसमें वह विलेन का रोल निभाएंगे। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुनील शेट्टी ने खुद इस फिल्म का पोस्‍टर शेयर किया है। इस पोस्‍टर में वह दक्षिण भारत की पहचान कहे जाने वाले कुर्ता धोती में नजर आ रहे हैं।

फिल्म का निर्देशन एस कृष्णा ने किया है, जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्‍टार सुदीप भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म का पहला कट देखने के बाद ही यह पोस्टर जारी किया गया है।

Advertisment
Latest Stories