/mayapuri/media/post_banners/164bd5f19249a8bd0c110d2cdecf830251c75d2aa32d7f9d54a3892358d12fca.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या और राधिका एक साथ फिल्म पटाखा में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। इस फिल्म में उनके साथ टीवी एक्टर सुनील ग्रोवर भी उनके साथ है। बता दें की सान्या ,राधिका और सुनील ग्रोवर इस फिल्म का प्रमोशन बड़े ही निराले ढंग से कर रहे है। दरअसल, सुनील ग्रोवर प्रमोशन के सेट पर ऑटो रिक्शा चलाकर पहुंचे वहीं सान्या और राधिका उनके पीछे ऑटो में खड़ी नजर आईं।
दौरान सुनील ग्रोवर ने
प्रमोशन के दौरान सुनील ग्रोवर ने व्हाइट कलर की शर्ट के साथ ब्लू कलर की जींस पहनी थी जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं सान्या ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की आउटफिट पहना हुआ था। जिसमें वह बेहद हॉट लग रही थी और राधिका भी व्हाइट कलर के आउटफिट पहने बहुत ग्लैमरस नजर आ रही थी।
फिल्म की कहानी दो सगी बहनों
फिल्म की बात करें तो फिल्म की कहानी दो सगी बहनों- बड़की और छुटकी की कहानी है। जो हमेशा ही एक दूसरे से लड़ती रहती है। दोनों की लड़ाई भारत-पाकिस्तान की तरह है। वह एक-दूसरे के साथ नहीं रह सकती लेकिन एक-दूसरे के बिना भी नहीं रह सकती है। फिल्म की कहानी लेखक चरण सिंह पथिक की लघु कहानी पर आधारित है। फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी।