10 साल बाद एक बार फिर प्रियदर्शन के साथ काम करेंगे सुनील शेट्टी, निभाएंगे योद्धा का किरदार

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
10 साल बाद एक बार फिर प्रियदर्शन के साथ काम करेंगे सुनील शेट्टी, निभाएंगे योद्धा का किरदार

बॉलीवुड ऐक्टर सुनील शेट्टी 4 साल तक फिल्मों से दूर रहने के बाद एक बार फिर से एक्शन अवतार में नज़र आने वाले हैं। सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी बॉडी और फिटनेस पर काफी ध्यान दे रहे हैं। खबर है कि सुनील शेट्टी जाने माने डायरेक्टर प्रियदर्शन की एक्शन थ्रिलर फिल्म मरक्कर- द लॉयन ऑफ द अरेबियन सी में 16वीं शताब्दी के एक योद्धा के किरदार में नज़र आएंगे।

आपको बता दें, कि सुनील शेट्टी और प्रियदर्शन 10 साल फिर से एक साथ काम करेंगे। इससे पहले दोनों ने फिल्म दे दना दन में साथ काम किया था। फिल्म मरक्कर में सुनील शेट्टी का लुक हॉलीवुड की वॉर फिल्म ट्रॉय के लुक से प्रभावित है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में सुनील शेट्टी के तलवारबाज़ी करते हुए नज़र आएंगे। फिल्म के मेकर्स ने अभी तक फिल्म के बारे ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

खबर है कि फिल्म का कुछ हिस्सा आर्टिफिशियल समुद्र में विंटेज वॉरशिप्स पर फिल्माया जाएगा। सुनील शेट्टी के अलावा मोहनलाल और प्रभुदेवा तीनों रामोजी फिल्म सिटी में 85-90 दिनों तक शेड्यूल शूट करेंगे। फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ बताया जा रहा है। इसके अलावा एक इंटरनेशनल स्टूडियो फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स पर एक साल काम करेगा। फिल्म 2020 के मध्य में रिलीज होगी।

Latest Stories