इस फिल्म से होगा सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी का डेब्यू

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
इस फिल्म से होगा सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी का डेब्यू

बॉलीवुड में अब स्टार किड्स की लांचिंग की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिसकी शुरुआत जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर से हो चुकी है अब धीरे धीरे हर स्टार अपने बेटे और बेटी को लॉन्च करने की तैयारी में है जिसमे सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी का भी नाम शामिल है. सुनील शेट्टी ने पहले अपनी बेटी अथिया शेट्टी को लॉन्च किया था जिसके बाद अब बारी है बेटे की। सुनील के बेटे अहान शेट्टी जल्दी ही फिल्म में अभिनय करते दिखाई देगा। फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने दक्षिण भारतीय फिल्म आरएक्स 100 के रिमेक राइट्स खरीदे हैं।

वे इसे हिंदी में अहान के साथ बनाएंगे। गौरतलब है‍ कि साजिद ने टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के जैसे स्टार्स को भी बॉलीवुड में लांच किया है। अब वे अहान के करियर में रूचि ले रहे हैं। अहान इन दिनों तैयारियों में जुटे हुए हैं। वे अभिनय के पाठ के साथ डांस भी सीख रहे हैं और जिम भी जा रहे हैं। अहान की पहली फिल्म में हीरोइन के रूप में किसी नए चेहरे को लिया जा जाएगा। फिल्म का निर्देशन मिलन लथुरिया करेंगे।

Latest Stories