सनी ने पति के साथ कराया फोटोशूट

author-image
By Sangya Singh
सनी ने पति के साथ कराया फोटोशूट
New Update

इंटरनेट सेनसेशन बेबी डॉल यानी सनी लियोन ने इन दिनों सोशल मीडिया पर अपना कब्जा जमाया हुआ है। हाल ही में सनी लियोन ने PETA के प्रमोशन के लिए एक फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट की खास बात है ये है, कि इसमें वो अपने पति डेनियल वेबर के साथ न्यूड नजर आ रही हैं। ये फोटोशूट 'एनिमल फ्री फैशन कैंपेन' के लिए कराया गया है। ये कैंपेन फैशन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली जानवरों की खाल के खिलाफ है।

सनी और डेनियल न्यूड नजर आ रहे हैं

आपको बता दें कि पॉर्न इंडस्ट्री को अलविदा कहने के बाद सनी ने पहली बार ऐसा फोटोशूट करवाया है। तस्वीर की बात करें तो इसमें सनी लियोनी और उनके पति डेनियल न्यूड नजर आ रहे हैं। डेनियल का पूरा शरीर टैटू से ढका है। सनी ने फोटो के जरिए संदेश दिया है, 'अपनी त्वचा के साथ कंफर्टेबल महसूस करो और जानवरों को उनकी स्किन के साथ सुरक्षित रहने दो'।

सनी और उनके पति 2016 से पेटा के लिए काम कर रहे हैं। सनी का कहना है कि, 'हमें जानवरों के लिए आवाज उठानी चाहिए। हमें ये समझना चाहिए कि वो क्या चाहते हैं। हम उनके बिना कुछ नहीं हैं'। तो वहीं उनके पति वेबर का कहना है कि, 'हमें जानवरों का सम्मान करना चाहिए'। सनी ने लोगों को वेजिटेरियन होने का संदेश दिया। आपकों बता दें कि लोमड़ी, खरगोश और गाय की खाल से चमड़ा बनाकर मार्केट में उसकी जैकेट और दूसरे सामान बेचे जाते हैं। सनी और उनके पति ने इसी के खिलाफ एक कैंपेन शुरु किया है।

#Sunny Leone #Daniel Weber
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe