/mayapuri/media/post_banners/9ee46933bff69bf055f23827efe9a5c8abe1ac91a7a221534b3e6b6ac15a1669.jpg)
बॉलीवुड कि मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोन जो बॉलीवुड ही नहीं बल्कि धीरे धीरे इंडिया कि सभी फिल्म इंडस्ट्रीज में अपनी पहचान बनाती जा रही है। हाल ही में वो और उनके पति डेनियल एक बड़े हादसे का शिकार हुए जिसमें उनकी जान भी जा सकती थी। असल में हुआ यूँ कि सनी लियोन और उनके पति डेनियल प्लेन से अपने कुछ दोस्तों के साथ कहीं जा रहे थे। जब मौसम खराब होने कि वजह से उनका प्लेन क्रैश होते-होते बचा। लेकिन पायलट की सूझबूझ से एक बड़ी घटना घटने से बच गई। इस बड़ी घटना के बाद सनी, उनके पति और प्लेन में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। सनी ने इस बात की जानकारी खुद ट्विटर पर दी। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और बताया कि उनका प्लेन बस क्रैश होते-होते बचा और अब वो सभी घर लौट रहे हैं। जिस वक्त उनके साथ ये हादसा हुआ उस दौरान वो किसी रिमोट एरिया में थीं। इस घटना के बाद सनी ने सूझबूझ के लिए पायलट को भी तहे दिल से शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि उनके कारण सभी सुरक्षित बच पाए हैं। देखिये सनी का ये वीडियो