Advertisment

रिलीज़ होते ही विवादों में फंसा सनी लियोनी का नया गाना 'मधुबन'

New Update
रिलीज़ होते ही विवादों में फंसा सनी लियोनी का नया गाना 'मधुबन'

बॉलीवुड की बेहद हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सनी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटो शेयर करती रहती है जिसे काफी पसंद किया जाता है। इसी बीच सनी लियोनी का एक नया सॉन्ग ‘मधुबन’ रिलीज हुआ है। वहीं ये गाना रिलीज होते ही विवादों में आ गया हैं। एक्ट्रेस सनी लियोनी के इस म्यूजिक वीडियो को देखने के बाद लोग उन्हे सोशल मीडिया काफी ट्रोल करने लगे है।

Advertisment

publive-image

आपको बता दें कि, एक्ट्रेस सनी लियोनी का गाना ‘मधुबन’ रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। वहीं यूजर्स सनी की इस म्यूजिक वीडियो पर अपनी नाराजगी जताई है और इस वीडियो को यूट्यूब से हटाने की मांग की है। लोगों का ये आरोप है कि, सनी लियोनी ने इस गाने के जरिए हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। वहीं सनी लियोनी ने अपने इस म्यूजिक वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। जिसके चलते ये शेयर होते ही वायरल हो गया और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

यहाँ देखे सोंग:

वहीं सनी के इस गाने को अश्लील बता रहें है और इसका बायकॉट करने लगे है। यूजर्स का कहना है कि, इस गाने में 'राधा' या 'राधिका' के नाम के साथ सनी लियोनी जिस तरीके से डांस कर रही हैं, वह काफी आपत्तिजनक है। उनका कहना है कि, इस गाने से हिंदुओं की भावनाएं आहत हो रही है।

Advertisment
Latest Stories