/mayapuri/media/post_banners/b69f67d986872964fc7ac491d9413bd103ac361206ac904045ad2504845d0f2b.jpg)
Sushant Singh Death : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा में अपने घर में लगाई फांसी , सदमें में बॉलीवुड
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर जान (Sushant Singh Death) दे दी। सुशांत की आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। पर ऐसा कहा जा रहा है कि वो लम्बे समय से डिप्रेशन में थे। मुंबई पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची है। सुशांत के नौकर ने पुलिस को उनकी आत्महत्या की जानकारी दी। सुशांत सिंह अभी यंग , टैलेंटेड और सफल अभिनेता थे फिर भी अचानक उनके इस कदम से हर कोई हैरान है। पूरा बॉलीवुड सुशांत सिंह राजपूत के ऐसे चले जाने से गम में डूब गया है। इस खबर से आम लोगों से लेकर पूरा बॉलीवुड शोक में है। सोशल मीडिया पर सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारे दे रहे श्रद्धांजलि
अक्षय कुमार ने सुशांत को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी और लिखा, 'इस खबर से मैं हैरान रह गया हूं।' इसके साथ ही अक्षय ने फिल्म छिछोरे का भी जिक्र किया है।
Source - Twitter
https://twitter.com/Riteishd/status/1272094354639687680?
अक्षय कुमार के साथ ही रितेश देशमुख , संजय दत्त , अजय देवगन और फरहान अख्तर ने भी अभिनेता को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि (Sushant Singh Death) दी है।
सुशांत सिंह राजपूत ने बतौर एक्टर अपना करियर टेलीविजन की दुनिया से शुरू किया था। सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से की थी। लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान मिली थी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से। जी टीवी पर प्रसारित होने वाले पवित्र रिश्ता सीरियल में सुशांत अंकिता लोखंडे के साथ नजर आए। दोनों का लंबे समय तक अफेयर भी चला।
टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने हाल के सालों में बड़े पर्दे पर अपनी उल्लेखनीय मौजूदगी दर्ज की थी। डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, शुद्ध देसी रोमांस, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, काई पो चे , केदारनाथ और छिछोरे जैसी कुछ फिल्मों में सुशांत ने लीड भूमिका निभाई थी।
ये भी पढ़ेंं– सिनेमाघरों के बाद अब स्टेज पर दिखाई जाएगी फिल्म बाजीराव मस्तानी