महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए खुशखबरी, बन रहा है 'एमएस धोनी' का सीक्वल

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए खुशखबरी, बन रहा है 'एमएस धोनी' का सीक्वल

अपने करियर की सबसे बड़ी हिट साबित होने वाली फिल्म एमएस धोनी के साथ बॉलीवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर से क्रिकट की पिच पर नजर आने वाले हैं। जी हां, इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी का सीक्वल जल्द ही बनने वाला है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

साल 2016 में रिलीज हुई नीरज पांडेय के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सुशांत को सुपरस्टार बना दिया था। अब दोबारा सुशांत को इस बायोपिक के सीक्वल में काम करने का मौका मिल रहा है। फिल्म 'एमएस धोनी' में फैंस ने देखा कि किस तरह धोनी ने इंडिया को 50-50 वर्ल्ड कप में जीत हासिल करवाई। इस बार फिल्म में एमएस धोनी के टी-20 मैचों की जीत और वर्ल्ड कप 2015 के बारे में दिखाया जाएगा। सुशांत सिंह राजपूत के अलावा सीक्वल में बाकी के कास्ट बदले जाएंगे या नहीं इसकी अब तक कोई जानकारी नहीं है।

फिल्म के इस सीन का नैरेशन भी करेंगे धोनी

खबरों के मुताबिक, फिल्म की दूसरी किस्त 2011 के वर्ल्ड कप के बाद धोनी ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं उन पर बनेगी। कहा जा रहा है कि 'फिल्म में आईपीएल के बारे में भी दिखाया जाएगा जब धोनी चेन्नई की ओर से बैंगलूरू के खिलाफ मैच खेलते हैं। इसी के साथ 2015 के वर्ल्ड कप में भारत के सेमी फाइनल्स तक पहुंचने का सफर दिखाया जाएगा। फिल्म के इस सीन में धोनी नैरेशन भी करेंगे।'

खबरों के मुताबिक, एमएस धोनी की बायोपिक फिल्म में उन्होंने खुद इसकी स्क्रिप्टिंग में मेकर्स की मदद की थी। फिल्म के सीक्वल की शूटिंग के बारे में कहा जा रहा है कि ये अगले साल तक शुरू होगी। सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं पर अपने दो बायोपिक फिल्मों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। एक फिल्म एमएस धोनी की बायोपिक फिल्म है और दूसरी पैरा ओलंपिक गेम्स के हीरो मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक फिल्म है। भले ही फिल्म का सीक्वल अगले साल से बनना शुरू हो पर सुशांत अभी से धोनी अवतार में अपनी क्रिकेट ट्रेनिंग लेना शुरू कर रहे हैं।

#bollywood #Sushant Singh Rajput #ms dhoni #(MS Dhoni The Untold Story #sequel
Latest Stories