पूरा होगा सुशांत सिंह राजपूत का ये सपना, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

author-image
By Sangya Singh
New Update
पूरा होगा सुशांत सिंह राजपूत का ये सपना, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

सुशांत को मरणोपरांत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत पूरे देश के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा कहे हुए लगभग ढाई महीना बीत चुका है लेकिन, अब भी लोग उन्हें हर पल याद कर रहे है। सुशांत सिंह राजपूत का जो सपना जीते जी पूरा नहीं हो सका, वो अब उनके मरने के बाद पूरा होने वाला है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत को मरणोपरांत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय जल्द करेगा आयोजन

दादा साहब फाल्के अवॉर्ड्स को इंडिया का 'ऑस्कर' कहा जाता है। इस अवॉर्ड को पाना हर स्टार का सपना होता है। सुशांत सिंह राजपूत ने भी दादा साहब फाल्के अवॉर्ड की ट्रॉफी पाने का सपना देखा था जो कि उनके मरने के बाद पूरा होने जा रहा है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय जल्द ही 'दादा साहब फाल्के अवॉर्ड्स 2021' का आयोजन करने वाला है। सूत्रों की माने तो इस बार एक मिनिस्ट्री दादा साहब फाल्के अवॉर्ड्स की तैयारी कर रहा है। खबरों के मुताबिक, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत की याद में एक फेस्टिवल का आयोजन भी कर सकता है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने लिखा है कि, 'सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने पूरे फिल्म जगत को गहरा जख्म दिया है। मौत के बाद उनको जो सम्मान मिल रहा है जीते जी कभी नहीं मिल सका। ये नाइंसाफी है। इस गलती को ठीक किया जाना जरुरी है। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्मों के लिए सरकार एक सेपरेट फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करने के बारे में विचार रही है। नेशनल अवॉर्ड्स में भी सुशांत सिंह राजपूत को सम्मानित किया जाएगा।'

सुशांत को मिले थे 2 स्क्रीन अवॉर्ड

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 11 साल हो चुके थे, लेकिन उनको कभी फिल्म फेयर अवॉर्ड तक नहीं दिया गया। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत को अपने पूरे करियर में केवल 2 स्क्रीन अवॉर्ड ही मिल सके। जबकि सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म एम.एस. धोनी के लिए मेलबर्न इंडियन फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया था।

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 14 के लिए सलमान खान ले रहे हैं इतनी फीस, जानकर उड़ जाएंगे होश

Latest Stories